Breaking LIVE: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

Breaking LIVE: एक देश एक चुनाव को लेकर 129वां संविधान संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश हुआ तो वहीं तो दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई जहरीली हो गई है, यहां 37 में से 29 इलाकों में AQI 400 पार चला गया है।

Breaking Live

तो वहीं दूसरी ओर बढ़ती ठंड के बाद लखनऊ और आस पास के जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Dec 17, 2024, 7:19 PM IST

विरुधुनगर जिले की पटाखा फैक्ट्री में धमाका

तमिलनाडु: विरुधुनगर जिले के सेवलपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस घटना में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत परिसर से बाहर निकल गए। घटना में फैक्ट्री परिसर में खड़ी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। आग पर काबू पाने और उसे बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग ने तीन दमकल गाड़ियां तैनात कीं। वेम्बाकोट्टई पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Dec 17, 2024, 6:26 PM IST

दिल्ली LG वीके सक्सेना का बयान

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा, "आज भी हमने करीब 10,600 किलो नशा नष्ट किया है, ऐसा दो साल में चौथी बार हो रहा है, जिस गति से हम काम कर रहे हैं, हम 3 साल के अंदर दिल्ली को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल करने में सफल होंगे। यह सिर्फ पुलिस का काम नहीं है, बल्कि जनता का भी काम है, इस अभियान में सभी को हमारा साथ देना चाहिए।"
Dec 17, 2024, 5:15 PM IST

उद्धव ठाकरे की फडणवीस से मुलाकात

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की, नाना पटोले ने चौंकाने वाला दिया रिएक्‍शन
Dec 17, 2024, 4:54 PM IST

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' बिल पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह का कहना है, "यह (एक राष्ट्र-एक चुनाव) कैसे अलोकतांत्रिक या गैर-संघीय है? इससे पहले भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते रहे हैं यह पहले से ही एक परंपरा थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे कानूनी रूप दे दिया।
Dec 17, 2024, 4:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है, "राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की रणनीति है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में 40 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 1 करोड़ 25 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा...निवेशक राज्य में निवेश करने के लिए बहुत उत्सुक हैं क्योंकि सरकार राज्य में एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में सफल रही है।"
Dec 17, 2024, 4:14 PM IST

जम्मू-कश्मीर के मंत्री को भा रहा 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का कॉन्सेप्ट

'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा का कहना है, "पहले मैं अपने सीएम की राय लूंगा...अगर देश का पैसा बच जाए, हमारे टैक्स का पैसा बच जाए तो मुझे लगता है कि ठीक है... शुरुआत में जब हमें आजादी मिली, तो ऐसा ही हुआ करता था...हमें करदाताओं का पैसा बचाने की जरूरत है..."
Dec 17, 2024, 3:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है, "अनुपूरक बजट राज्य के विकास को गति देगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा अनुपूरक बजट पेश किया गया है। राज्य के विकास के लिए हम काम करना जारी रखेंगे।"
Dec 17, 2024, 3:35 PM IST

श्रीलंका विदेश मामलों के मंत्री विजिथा हेरथ ने कहा,"नई सरकार के रूप में, हम चीन के साथ अच्छे संबंधों की उम्मीद करते हैं। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस के साथ भी। एक द्वीप होने के नाते, हमें अन्य देशों के साथ संबंध बनाने होंगे। अगले महीने हम चीन का दौरा करेंगे।"
Dec 17, 2024, 2:36 PM IST

DDCA Election: रोहन फिर बने अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को हराया

DDCA Election: रोहन जेटली फिर बने अध्यक्ष, कीर्ति आजाद को 800 वोटों से हराया
Dec 17, 2024, 2:36 PM IST

संसद में ई वोटिंग पर उठे सवाल पर शाह ने स्‍पीकर को दी सलाह

जिन्हें आपत्ति है उन्हें पर्ची दे दीजिए, संसद में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग पर उठा सवाल तो शाह ने दी सलाह
Dec 17, 2024, 2:35 PM IST

रोहित शर्मा ने दिया गाबा टेस्ट के बाद संन्यास का संकेत?

रोहित शर्मा ले रहे हैं गाबा टेस्ट के बाद संन्यास? ब्रिस्बेन में इस संकेत से फैन्स ने काटा बवाल
Dec 17, 2024, 2:35 PM IST

'एक देश, एक चुनाव' विधेयक पर डिवीजन, पक्ष में 269 और विपक्ष

One Nation One Election: 'एक देश, एक चुनाव' विधेयक पर डिवीजन, पक्ष में 269-विपक्ष में 198 वोट, JPC को भेजा बिल
Dec 17, 2024, 2:34 PM IST

'वन नेशन, वन इलेक्शन', पर भड़के तेजस्वी यादव

आज कह रहे हैं 'वन नेशन, वन इलेक्शन', कल कहेंगे 'वन नेशन, वन लीडर': तेजस्वी यादव
Dec 17, 2024, 2:22 PM IST

केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में ‘संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024’ और ‘केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024’ पेश किया।
Dec 17, 2024, 1:22 PM IST

भाजपा पर लोगों को बहुत भरोसा है: पीएम मोदी

भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और आज जनता-जनार्दन को बहुत भरोसा, जयपुर में बोले पीएम मोदी।
Dec 17, 2024, 11:48 AM IST

क्रीसेंट पब्लिक स्कूल को हॉक्स कॉल

दिल्ली के सरस्वती विहार के क्रीसेंट पब्लिक स्कूल को हॉक्स कॉल, अफवाह निकली बम की धमकी।
Dec 17, 2024, 11:47 AM IST

संभल में मंदिर के पास तोड़े जा रहे अवैध निर्माण

संभल में मंदिर के पास तोड़े जा रहे अवैध निर्माण, 1978 के दंगों के बाद दशकों से बंद पड़ा मंदिर फिर खुला
Dec 17, 2024, 11:47 AM IST

नीतीश-नायडू संग YSR भी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर सरकार के साथ

नीतीश-नायडू संग YSR भी 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर सरकार के सपोर्ट में आई, कांग्रेस-सपा ने किया विरोध का ऐलान
Dec 17, 2024, 11:38 AM IST

मणिपुर के CM बीरेन सिंह के घर के पास मोर्टार बम मिला

मणिपुर के कोइरेंगेई के पास मंगलवार सुबह एक बिना फटा मोर्टार बम मिला, जो लुवांगसांगबाम से एक किलोमीटर की दूरी पर है और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास के पास है।
Dec 17, 2024, 11:14 AM IST

सरकार का काम विकास करना है: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'विपक्ष का काम विरोध करना है और सरकार का काम विकास करना है।
Dec 17, 2024, 11:11 AM IST

26 साल बाद माधुरी के लिए ये क्या बोल गए नाना पाटेकर?

'तुम बंदगी तुम रोशनी, कैसे बताऊं तुम कौन हो' 26 साल बाद माधुरी के लिए ये क्यों बोल गए नाना पाटेकर?
Dec 17, 2024, 11:10 AM IST

जानें पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री ने प्रियंका गांधी की क्‍यों की तारीफ?

"ये साहस तो नेहरू की पोती ही"!, जानें पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री ने प्रियंका गांधी की क्‍यों की तारीफ?
Dec 17, 2024, 11:09 AM IST

'जय श्री राम' विवाद: कर्नाटक HC के आदेश पर SC सख्त

मस्जिद में 'जय श्री राम' नारे पर बढ़ा विवाद! SC ने कर्नाटक HC से पूछा- अपराध क्यों माना जाए?
Dec 17, 2024, 11:08 AM IST

संभल दंगे का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश

Sambhal News: संभल दंगे का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश, योगी सरकार अब लेगी यह बड़ा एक्शन
Dec 17, 2024, 9:59 AM IST

संभल मंदिर में सुबह की आरती हुई

दशकों बाद फिर से खुले संभल मंदिर में सुबह की आरती की गई। लोगों का जमावड़ा वहां देखने को मिल रहा है।
Dec 17, 2024, 9:57 AM IST

संभल मंदिर के पीछे स्थित मकान के अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा

उत्तर प्रदेश के संभल मंदिर के पीछे स्थित मकान के अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, मजदूरों की एक टीम मकान के अंदजर जा पहुंची है।
Dec 17, 2024, 9:12 AM IST

दिल्ली-NCR में फिर से लागू GRAP-IV, किन पर पाबंदियां और छूट?

Delhi-NCR Pollution GRAP-IV: दिल्ली-NCR में फिर से लागू GRAP-IV, जानिए किन चीजों पर पाबंदियां और किन पर छूट?
Dec 17, 2024, 9:11 AM IST

AQI 400 पार! अब हाइब्रिड लर्निंग पर उतरे दिल्ली के स्कूल

AQI 400 पार! अब दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड लर्निंग, क्या खुले रहेंगे नोएडा, गुरुग्राम के School?
Dec 17, 2024, 9:11 AM IST

IND vs AUS: साल का पहला टेस्ट सैकड़ा जड़ने से चूके केएल राहुल

IND vs AUS: साल का पहला टेस्ट सैकड़ा जड़ने से चूके केएल राहुल, खत्म नहीं हुआ शतक का सूखा
Dec 17, 2024, 9:11 AM IST

मलाइका अरोड़ा के नेकलेस की कीमत ने उड़ाए सबके होश

मलाइका अरोड़ा के नेकलेस की कीमत ने उड़ाए सबके होश, जानें कितना खर्च किया पैसा? क्या बोले लोग?
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+