IND vs AUS: साल का पहला टेस्ट सैकड़ा जड़ने से चूके केएल राहुल, खत्म नहीं हुआ शतक का सूखा

IND vs AUS: लम्बे समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक का प्रयास कर रहे केएल राहुल एक बार से ऐसा नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान राहुल शतक के करीब जाकर आउट हो गए। बारिश से प्रभावित चौथे दिन के खेल में यह हुआ।

चौथे दिन के खेल में रोहित शर्मा आते ही आउट होकर वापस लौट गए। वह 10 रन के निजी स्कोर पर कमिंस का शिकार बन गए। इसके बाद राहुल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ गई और उन्होंने तेज बैटिंग की।

IND vs AUS

राहुल अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद शतक की तरफ बढ़ने लगे। इस बीच एक बार बारिश से खेल रोकना पड़ा। वापस मैच शुरू होने पर राहुल ने अपनी धांसू बैटिंग कर इस साल पहला टेस्ट शतक मारने की उम्मीदें जगाई। कंगारु कप्तान कमिंस ने नाथन लायन को लाकर राहुल को 84 के निजी स्कोर पर वापस भेज दिया। इस तरह वह गाबा में शतक जड़ने से चूक गए।

राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर 65 रनों की भागीदारी की

राहुल ने जडेजा के साथ मिलकर 65 रनों की भागीदारी की। उन्होंने ओपन कराने का फायदा उठा लिया और इस सीरीज में अपनी दूसरी फिफ्टी जड़ दी लेकिन रोहित शर्मा निचले क्रम पर खेलकर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। इस बारे में टीम को सोचना होगा। गाबा में भारत पर हार का खतरा है लेकिन बारिश इसे टाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+