"ये साहस तो नेहरू की नातिन ही", जानें पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री ने प्रियंका गांधी की क्‍यों की तारीफ?

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी संसद में "फिलिस्तीन" लिखा बैग में ले गई थीं, जिसके कारण वो चर्चा में आ चुकी है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। इतना ही नहीं पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने फिलिस्तीन" लिखा बैग संसद में ले जाने पर प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की है।

इसके साथ ही पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने प्रियंका गांधी जैसा साहस ना दिखाने के लिए पाकिस्‍तान के सांसदों की कड़ी आलोचना भी की है।

priyanka gandhi

पूर्व मंंत्री फवाद हुसैन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर की है। उसमें संसद में "फिलिस्तीन" लिखा बैग संसद में ले जाने पर सांसद प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा "जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्‍वतंत्रता सेनानी की नातिन पिम्‍मी के बीच खड़ी थी"!

चौधरी फवाद हुसैन ने लिखा- "जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्‍वतंत्रता सेनानी की नातिन से हम और क्‍या उम्‍मीद कर सकते हैं? पिम्‍मीज के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हो गई हैं, यह शर्म कीबात है कि आज तक किसी पाकिस्‍तानी सासंद ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है।" इसके साथ ही पाकिस्‍तान के पूर्व मंत्री ने इस साहस के लिए प्रियंका गांधी को धन्‍यवाद दिया।

गौरतलब है 16 दिसंबर को वायनाड सांसद फिलिस्‍तीनियों के समर्थन और अपनी एकजुटता दिखाने के लिए फिलिस्‍तीन लिखा बैग लेकर संसद में पहुंची थी। प्रियंका ने अपने कंधे पर जो बैग लटकाया हुआ था उसमें तरबूज बना था। तरबूज इस क्षेत्र में प्रतिरोध का सिंबल है।जून 2024 की शुरूआत में भी प्रियंका गांधी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिलन नेतन्‍याहू की आलाेचना की थी और उनकी सरकार और उन पर बर्बरता का आरोप लगाया था।

बता दें हमास ने इजराइल पर पिछले दिनों जो हमला किया था उसमें लगभग 1200 लोगों की हत्‍या कर दी गई और 200 से अधिक लोग बंधक बनाए जा चुके हैं। मिडिल ईस्‍ट में एक साल से अधिक समय से अशांति फैली हुई है। इस हमले में गाजा से युद्ध हुआ जिसमें 41 हजार से अधिक लोग मारे गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+