मलाइका अरोड़ा के नेकलेस की कीमत ने उड़ाए सबके होश, जानें कितना खर्च किया पैसा? क्या बोले लोग?
Malaika Arora Necklace: बॉलीवुड की नंबर वन डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जब से उनका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है तब से लोग उनकी जमकर चर्चा कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा का हो गया है ब्रेकअप
सिर्फ इतना ही नहीं अर्जुन कपूर से ब्रेकअप होने के बाद मलाइका अरोड़ा एक मिस्ट्री मैन के साथ भी हंसती मुस्कुराती नजर आई हैं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

मलाइका के नेकपीस ने खींचा लोगों का ध्यान
हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इवेंट की शूटिंग की है। इस दौरान मलाइका लाल रंग की ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें वह 50 की उम्र में भी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। हालांकि इस शूटिंग के दौरान सबका ध्यान मलाइका के नेकपीस ने खींचा था, जिसकी कीमत सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।
मलाइका अरोड़ा की लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस
मलाइका अरोड़ा ने अपनी बेहद खूबसूरत लाल रंग की ड्रेस के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए एक सर्पेंटाइन नेकलेस भी कैरी किया हुआ था, जो बेहद शानदार नजर आ रहा था। लेकिन अगर आप इसकी कीमत सुनेंगे, तो चौंक जाएंगे।
सर्पेंटाइन नेकलेस की कीमत ने उड़ाए होश
मलाइका अरोड़ा के इस सर्पेंटाइन नेकलेस को लेकर फिल्मीज्ञान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें इसकी कीमत की जमकर चर्चा हो रही है। पोस्ट को शेयर करते हुए इसकी कीमत 68,00,000 लाख रुपये बताई गई है। मलाइका का ये सर्पेंटाइन नेकलेस बहुत ही महंगा है और बहुत खूबसूरत भी है।
मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
इसके अलावा इस इवेंट से मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका पैपराजी के कैमरे के सामने चलती नजर आ रही हैं। हालांकि इसमें एक्ट्रेस का फेस नहीं दिख रहा है, लेकिन उनका बैक लुक नजर आ रहा है। इस पोस्ट पर भी लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मलाइका 50 की उम्र में भी बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने मलाइका के नेकपीस की कीमत सुन कमेंट करते हुए लिखा है- आंटी से सब कहां से लाती हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है- ये तो एकदम लाल परी लग रही है।












Click it and Unblock the Notifications