'तुम बंदगी तुम रोशनी, कैसे बताऊं तुम कौन हो' , 26 साल बाद माधुरी के लिए ये क्या बोल गए नाना पाटेकर?
Nana Patekar and Madhuri Dixit: बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक नाना पाटेकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वनवास' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन में वो दिन-रात जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वो हाल ही में सोनी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में मेहमान बनकर आए थे।
जहां उन्होंने अपने से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया, जिनके बारे में आम लोगों को कुछ खास पता नहीं था। इस शो के दौरान नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा की डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित की जमकर तारीफ की और कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।

नाना ने कहा कि 'माधुरी में वो सबकुछ है जो एक अभिनेत्री में होना चाहिए, खूबसूरती, अदायगी, डांस, अदाएं माधुरी एक कंपलीट पैकेज हैं और सबसे बढ़कर वो एक बहुत अच्छी इंसान भी हैं, उनके साथ काम करने का अनुभव काफी बेहतरीन रहा। मैं तो उनकी बहुत तारीफ करता हूं।'
'वो कविता थी 'कैसे बताऊं मैं तुम्हें...'
तो वहीं फैंस ने जब उनसे फिल्म 'वजूद' की उस कविता के बारे में पूछा जो कि उन्होंने फिल्म में माधुरी के लिए पढ़ी थी। वो कविता थी 'कैसे बताऊं मैं तुम्हें', जिसके बारे में नाना ने हंसते हुए कहा कि 'वो बेहतरीन कविता मशहूर शायर-गीतकार जावेद अख्तर ने लिखी थी और सच बताऊं तो वो माधुरी पर पूरी तरह से फिट भी थी।'
'जब भी मैं उसका जिक्र सुनता हूं तो पुराने दौर में वापस चला जाता हूं'
'आज इतने सालों बाद भी वो मेरे दिल-दिमाग में बसी हुई है, सच कहूं तो उस कविता का एक-एक शब्द मेरे रगों में बसा हुआ है, इसलिए जब भी मैं उसका जिक्र सुनता हूं तो पुराने दौर में वापस चला जाता हूं।'
'वनवास' को गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बनाया है
आपको बता दें कि फिल्म 'वनवास' को गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बनाया है। फिल्म में नाना के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, फिल्म 20 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
26 साल पहले आई फिल्म वजूद को लोग आज भी शिद्दत से याद करते हैं
गौरतलब है कि नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। इनमें सबसे उल्लेखनीय फिल्म है 'वजूद'। 26 साल पहले आई इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने साबित कर दिया कि वे न केवल बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक-दूसरे के अभिनय को भी बखूबी समझते हैं।
'वजूद' में नाना ने एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया था
फिल्म 'वजूद' में नाना ने एक जुनूनी प्रेमी का किरदार निभाया था, जो माधुरी के किरदार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। उनके अभिनय की तीव्रता और माधुरी की कोमलता ने इस फिल्म को एक अलग पहचान दी थी।
जिस कविता का उन्होंने जिक्र किया था वो निम्नलिखित है...
- कैसे बताऊं मैं तुम्हें मेरे लिए तुम कौन हो कैसे बताऊं
- कैसे बताऊं मैं तुम धड़कनों का गीत हो जीवन का तुम संगीत हो
- तुम ज़िंदगी तुम बंदगी तुम रोशनी तुम ताज़गी
- तुम हर खुशी तुम प्यार हो तुम प्रीत हो मनमीत हो
- आँखों में तुम यादों में तुम साँसों में तुम आहों में तुम
- नींदों में तुम ख्वाबों में तुम
- तुम हो मेरी हर बात में तुम हो मेरे दिन रात में
- तुम सुबह में तुम शाम में तुम सोच में तुम काम में
- मेरे लिए पाना भी तुम मेरे लिए खोना भी तुम
- मेरे लिए हँसना भी तुम मेरे लिए रोना भी तुम
- और जागना सोना भी तुम
- जाऊं कहीं देखूं कहीं तुम हो वहां तुम हो वहीं
- कैसे बताऊं मैं ...
- ये जो तुम्हारा रूप है ये ज़िंदगी की धूप है
- चन्दन से तरशा है बदन बहती है जिसमें इक अगन
- ये शोखियां ये मस्तियां तुमको हवाओं से मिलीं
- ज़ुल्फ़ें घटाओं से मिलीं
- होंठों में कलियां खिल गईं आँखों को झीलें मिल गईं
- चेहरे में सिमटी चाँदनी आवाज़ में है रागिनी
- शीशे के जैसा अंग है फूलों के जैसा रंग है
- नदियों के जैसी चाल है क्या हुस्न है क्या हाल है
- ये जिस्म की रंगीनियां जैसे हज़ारों तितलियां
- बाहों की ये गोलाइयां आँचल में ये परछाइयाँ
- ये नगरिया है ख्वाब की
- कैसे बताऊं मैं तुम्हें हालत दिल-ए-बेताब की
- कैसे बताऊं मैं ...
- कैसे बताऊं मैं तुम्हें मेरे लिए तुम धर्म हो
- मेरे लिए ईमान हो तुम्हीं इबादत हो मेरी
- तुम्हीं तो चाहत हो मेरी तुम्हीं मेरा अरमान हो
- तकता हूँ मैं हर पल जिसे तुम्हीं तो वो तस्वीर हो
- तुम्हीं मेरी तक़दीर हो
- तुम्हीं सितारा हो मेरा तुम्हीं नज़ारा हो मेरा
- यूं ध्यान में मेरे हो तुम जैसे मुझे घेरे हो तुम
- पूरब में तुम पश्चिम में तुम उत्तर में तुम दक्षिण में तुम
- सारे मेरे जीवन में तुम हर पल में तुम हर क्षण में तुम
- मेरे लिए रस्ता भी तुम मेरे लिए मंज़िल भी तुम
- मेरे लिए सागर भी तुम मेरे लिए साहिल भी तुम
- मैं देखता बस तुमको हूँ मैं सोचता बस तुमको हूँ
- मैं जानता बस तुमको हूँ मैं मानता बस तुमको हूँ
- तुम्हीं मेरी पहचान हो
- कैसे बनाऊं मैं तुम्हें देवी हो तुम मेरे लिए
- मेरे लिए भगवान हो
- कैसे बताऊं मैं ...












Click it and Unblock the Notifications