Sambhal News: संभल दंगे का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश, योगी सरकार अब लेगी यह बड़ा एक्शन
Sambhal Latest News In Hindi Uttar Pradesh: संभल इन दिनों सर्वाधिक चर्चा में है। आए दिन यहां प्रशासन के सख्त तेवर देखने को मिल रहे हैं। शुरुआत जामा मस्जिद सर्वे के दौरान विवाद से है। अब योगी सरकार मार्च , 1978 में यहां हुए दंगे को लेकर भी नया कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार का अगला कदम क्या होगा और क्या था 1978 का दंगा? इन सब पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे।
मार्च, 1978 जब भड़का था दंगा
संभल में वर्ष 1978 का दंगा 29 मार्च को हुआ था। इस दंगे में शहर जल उठा था। हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया था।

दरअसल, वर्ष 1976 में संभल में मस्जिद के इमाम की हत्या के बाद बवाल हो गया था। उस वक्त प्रशासन ने हालात काबू कर लिया था। लेकिन शहर में तनाव बरकरार था। राजनीतिक महत्वकांक्षी को लेकर मुस्लिम लीग के एक नेता ने बाजार में दुकानों को बंद करना शुरू किया था। दूसरे समुदाय के व्यापारियों ने इसका विरोध किया। मारपीट के हालात बनने पर नेता के साथी उन्हें छोड़कर माैके से भाग निकले। इन्हीं साथियों ने नेता की हत्या की झूठी खबर फैला दी। इसके बाद दंगा फैल गया।
सीएम योगी ने खोले ये राज
शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन विधानसभा में सीएम योगी के सख्त तेवर देखने को मिले। संभल दंगे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर अभी तक संभल में 209 हिंदुओं की जान दंगों के चलते गई है। संभल में 29 मार्च 1978 को दंगे के दौरान आगजनी की घटनाएं हुई थीं। इस घटना में कई हिंदू मारे गए। भय के चलते 40 रस्तोगी परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा। दोषियों को अभी तक सजा नहीं मिली, अब मिलेगी।
Sambhal News: संभल में मस्जिदों व घरों में हो रही थी बिजली चोरी, प्रशासन ने लिया यह एक्शन
सक्रिय हुआ प्रशासन
सीएम योगी के इस बयान के बाद से ही प्रशासन 1978 दंगे के दोषियों को सजा दिलाने की तैयारी में जुट गया है। कमिश्नर ने अधिकारियों से संभल दंगे की फाइल प्रस्तुत करने को कहा है ताकि इस पर आगे की विधिक कारवाई की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications