रोहित शर्मा ले रहे हैं गाबा टेस्ट के बाद संन्यास? ब्रिस्बेन में इस संकेत ने फैन्स को चौंकाया

IND vs AUS: रोहित शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं और बल्ले से रन नहीं आ रहे। भारतीय टीम के कप्तान से ब्रिसबेन में टीम को खासी उम्मीदें थीं लेकिन वह रन बनाने में नाकाम रहे और आउट हो गए। चौथे दिन के पहले सेशन में रोहित शर्मा 10 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

इसके बाद कुछ ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला, जिसे देखकर फैन्स भी कयास लगाने लगे कि ऐसा क्यों हुआ है। इसके बाद यह भी कहा जाने लगा कि रोहित शर्मा अब संन्यास लेने जा रहे हैं। वह आगे खेलते हुए नज़र नहीं आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर मामला तेजी से फ़ैल गया।

rohit sharma

दरअसल रोहित शर्मा ने जाते समय डगआउट में ही अपने ग्लव्स फेंक दिए थे। गुस्से में उन्होंने यह किया था और सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हो गए। इसके बाद फैन्स की तरफ से यह कहा जाने लगा कि अब रोहित शर्मा शायद रिटायरमेंट लेने वाले हैं इसलिए ऐसा हुआ है।

लोगों का कहना है कि भारतीय कप्तान ने अपन रिटायरमेंट का संकेत दे दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछली दस टेस्ट पारियों की तरफ देखा जाए, तो रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला रहा है। वह 118 रन ही बना पाए हैं और यह शर्मनाक है।

ब्रिसबेन टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए बुमराह और आकाश दीप ने अंतिम विकेट के लिए धांसू भागीदारी की। दोनों ने मिलकर अविजित साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचा लिया और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब चौथे दिन का खेल बचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+