Breaking News: दिल्ली के मीरा बाग इलाके में फायरिंग, मौके पर पुलिस

Breaking News LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग जारी है, डेमोक्रेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है तो वहीं मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया है, वो कैंसर से पीड़ित थी।

Breaking LIVE

उनके निधन से बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Nov 06, 2024, 4:45 PM IST

अजित पवार NCP को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 36 घंटे के भीतर मराठी दैनिकों सहित समाचार पत्रों में एक अस्वीकरण प्रकाशित करने को कहा है, जिसमें कहा गया हो कि एनसीपी द्वारा 'घड़ी' प्रतीक का उपयोग एक विचाराधीन मामला है।
Nov 06, 2024, 4:44 PM IST

दिल्ली के मीरा बाग इलाके में फायरिंग

दिल्ली के मीरा बाग इलाके में राज मंदिर हाइपरमार्केट के बाहर अज्ञात संदिग्धों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया, मौके पर पुलिस मौजूद है जो जांच में जुटी गई है।
Nov 06, 2024, 3:40 PM IST

अजित पवार NCP Manifesto: जानिए 11 नए वादे भी

अजित पवार NCP Manifesto: लड़की बहन योजना में प्रतिमाह मिलेंगे 21 सौ रुपए, जानिए 11 नए वादे भी
Nov 06, 2024, 3:40 PM IST

Sharad Pawar Political Career: हर कोई नहीं बन सकता शरद पवार

Sharad Pawar Political Career: हर कोई नहीं बन सकता शरद पवार, 66 साल से राजनीति में, 4 बार CM, 6 बार MP
Nov 06, 2024, 3:39 PM IST

कैबिनेट ने पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी

कैबिनेट ने पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी।
Nov 06, 2024, 2:49 PM IST

US Elections 2024: डोनाल्ड ट्रम्प बने अमेरिका के राष्ट्रपति

US Elections 2024: डोनाल्ड ट्रम्प बने अमेरिका के राष्ट्रपति, जानिए 5 वजहें जिसके चलते हार गईं कमला हैरिस
Nov 06, 2024, 2:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत की खबर है।
Nov 06, 2024, 2:25 PM IST

Donald Trump: एक जिद्दी बच्चा कैसे दूसरी बार पहुंचा व्हाइट हाउस?

Donald Trump: एक सलाह के बाद कभी किसी से नहीं मांगी माफी, एक जिद्दी बच्चा कैसे दूसरी बार पहुंचा व्हाइट हाउस?
Nov 06, 2024, 2:24 PM IST

US Election Result 2024: पीएम मोदी ने शेयर की खास तस्वीरें

US Election Result 2024: 'मेरे प्यारे मित्र ट्रंप को ऐतिहासिक जीत की बधाई', पीएम मोदी ने शेयर की खास तस्वीरें
Nov 06, 2024, 1:58 PM IST

यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति देने से किया इनकार। कहा कि 'यह आपके लिए बहुत हानिकारक है।'
Nov 06, 2024, 1:26 PM IST

मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा- डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा। हमें स्विंग स्टेट के मतदाताओं का भी साथ मिला।
Nov 06, 2024, 1:23 PM IST

शारदा सिन्हा के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Nov 06, 2024, 1:11 PM IST

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, 5 प्वाइंट्स में समझिए कैसे कमला हैरिस को हराया
Nov 06, 2024, 12:48 PM IST

सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर प्रस्ताव पारित करने और भाजपा द्वारा इसके विरोध करने पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा, "हमने केवल उस विशेष दर्जे के बारे में बात की थी, जो 2019 में हमसे छीन लिया गया था। यदि आप भाजपा का 'नार्को-टेस्ट' करवा लें, तो आप पाएंगे कि वे भी यही चाहते हैं...इसमें जम्मू के लोगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि बाहर के लोग वहां जमीन खरीद रहे हैं और रोजगार पा रहे हैं...केंद्र में भाजपा ने बिहार और आंध्र प्रदेश को भी विशेष दर्जा देने का वादा किया है...जब वे (भाजपा) भगवान राम का नाम (विधानसभा में) लेते हैं, तो हम उन्हें बताना चाहते हैं कि सभी को उनके अधिकार होने चाहिए और जम्मू-कश्मीर को उसका विशेष दर्जा मिलना चाहिए..."
Nov 06, 2024, 12:45 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत!

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, Fox News ने किया ऐलान
Nov 06, 2024, 12:16 PM IST

ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना-जॉर्जिया में जीत हासिल की

US Election Result: ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना-जॉर्जिया में जीत हासिल की, अन्य स्विंग राज्यों में भी बनाई बढ़त
Nov 06, 2024, 11:49 AM IST

कैलाश विजयवर्गीय ने साधा शरद पवार पर निशाना

शरद पवार द्वारा सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के संकेत पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "यहां तक ​​कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने भावनात्मक कार्ड खेला था। वह चुनाव के समय ऐसा करते हैं और बाद में राजनीति करते हैं..."
Nov 06, 2024, 11:31 AM IST

खरना के दिन भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा बड़ा नुकसान

Chhath Puja Kharna: खरना के दिन भूलकर भी ना करें ये काम वरना छठी मईया हो जाएंगी नाराज
Nov 06, 2024, 11:30 AM IST

सरकार को सभी पक्षों को शामिल रखना...

भारत-कनाडा विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे लगता है कि इन मामलों में सरकार को सभी पक्षों को शामिल रखना अपने हित में समझना चाहिए। यह राजनीति से परे की बात है... हमें अपनी विदेश मामलों की समिति में विदेश सचिव से जानकारी मिल रही है..
Nov 06, 2024, 11:29 AM IST

"हम 50% आरक्षण की कृत्रिम बाधा को ध्वस्त कर देंगे"

राहुल गांधी के बयान "हम 50% आरक्षण की कृत्रिम बाधा को ध्वस्त कर देंगे" पर महाराष्ट्र के एलओपी विजय वडेट्टीवार ने कहा, "आज समाज का हर वर्ग अपने लिए लड़ रहा है। राहुल गांधी ने इसका समाधान दिया है। सभी को सरकार और प्रशासन में समान भागीदारी मिलनी चाहिए।"
Nov 06, 2024, 10:09 AM IST

हैरिस की इलेक्शन नाइट वॉच पार्टी

US Elections 2024: चुनाव के बीच हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में हैरिस की इलेक्शन नाइट वॉच पार्टी, छात्रों में उत्साह
Nov 06, 2024, 10:08 AM IST

शारदा सिन्हा का आज नहीं होगा अंतिम संस्कार, जानिए क्यों?

Sharda Sinha: 'कहे तोसे सजना' कहने वाली शारदा सिन्हा का आज नहीं होगा अंतिम संस्कार, जानिए क्यों?
Nov 06, 2024, 10:07 AM IST

सिद्धारमैया मैसूर स्थित सरकारी आवास पहुंचे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मैसूर स्थित सरकारी आवास पहुंचे। मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उन्हें आज मैसूर में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
Nov 06, 2024, 10:06 AM IST

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Nov 06, 2024, 10:06 AM IST

सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

बांदीपोरा में ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। आगे का ऑपरेशन जारी है: चिनार कोर, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर
Nov 06, 2024, 9:19 AM IST

'सहारा निवेशकों की पाई-पाई होगी वापस', भाजपा का बड़ा ऐलान

'सहारा निवेशकों की पाई-पाई होगी वापस', झारखंड में भाजपा का बड़ा ऐलान, बन सकता है गेम चेंजर
Nov 06, 2024, 9:17 AM IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर, एनकाउंटर जारी
Nov 06, 2024, 9:17 AM IST

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+