US Election Result 2024: 'मेरे प्यारे मित्र ट्रंप को ऐतिहासिक जीत की बधाई', पीएम मोदी ने शेयर की खास तस्वीरें
US Election Result 2024,Donald Trump won: अमेरिका में एक बार फिर से 'ट्रंप राज' की वापसी हुई है। FOX न्यूज ने ऐलान किया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने चुनावों में जीत हासिल की है और उन्होंने कमला हैरिस को हरा दिया है। जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया।
जिसमें उन्होंने कहा है कि 'यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी। मैं अमेरिकी लोगों को आपका 47वां राष्ट्रपति और 45वां राष्ट्रपति चुने जाने के असाधारण सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'

पीएम मोदी ने भी ट्रंप को खास अंदाज में जीत की बधाई देते हुए अपनी और ट्रंप की कुछ पुरानी और खास फोटो को शेयर किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि 'मेरे मित्र @realDonaldTrump को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने की आशा करता हूँ। आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए काम करें और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दें।'
तो वहीं दूसरी ओर कमला हैरिस ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपनी स्पीच कैंसल कर दी है। आपको बता दें कि यहां भारी संख्या में लोग उनका भाषण सुनने के लिए बैठे थे।
अभी भी वोटों की गिनती होनी है: सेड्रिक रिचमंड
उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के अभियान के सह-अध्यक्ष सेड्रिक रिचमंड ने इस बारे में एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'अभी भी वोटों की गिनती होनी है। हमारे पास अभी भी ऐसे राज्य हैं, जिनके लिए अभी तक वोट नहीं आए हैं। हम रात भर लड़ाई जारी रखेंगे, यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर वोट की गिनती हो, हर आवाज़ की बात हो। इसलिए, आप आज रात उपराष्ट्रपति से नहीं सुनेंगे। लेकिन आप कल उनसे सुनेंगे, वह कल यहां वापस आएंगी।'
'डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे'
मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप पहली बार 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे, तब भी उनके सामने एक महिला हिलेरी क्लिंटन थीं, जबकि इस बार भी उन्होंने चुनावी रण में कमला हैरिस यानी कि महिला को हराया है लेकिन साल 2020 में वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन से चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और जनता के दिल में जगह बनाते हुए वो वापस व्हाईट हाउस पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications