Bihar News: इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में बिहार की बड़ी उपलब्धि, राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिलेगा स्कॉच अवार्ड

बिहार के राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी को सस्टेनेबल इको-टूरिज़्म और नवाचारी शासन के लिए स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये पहलें पर्यटन को वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता शिक्षा और डिजिटल विज़िटर अनुभवों से जोड़ती हैं, जिससे दोनों स्थानों पर प्रबंधन मजबूत होता है और आगंतुकों की संख्या बढ़ती है।

पटना, 26 नवंबर:* बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। राजगीर जू एवं नेचर सफारी को सतत इको टूरिज्म और शासन में नवाचार की पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस परियोजना को 19 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Bihar Eco Tourism Wins Scotch Award

यह उपलब्धि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देगी। पर्यटन को संरक्षण और शिक्षा से जोड़ने की पहल

सरकार ने राजगीर जू एवं नेचर सफारी के जरिए पर्यटन को केवल मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया है। लगभग 191.12 हेक्टेयर में फैली राजगीर जू सफारी बिहार की पहली जू सफारी है, जिसका उद्घाटन 16 फरवरी 2022 को हुआ था। यहां शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ और शाकाहारी वन्यजीवों के लिए अलग-अलग सफारी जोन विकसित किए गए हैं। इसके अलावा एक्सोटिक एवियरी, वन्यजीव व्याख्या केंद्र, 180 डिग्री थिएटर और ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम

लगभग 550 हेक्टेयर में फैली राजगीर नेचर सफारी पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करती है। यहां ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइकिंग, बटरफ्लाई पार्क, औषधीय उद्यान और कैक्टस गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन गतिविधियों के जरिए पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिल रहा है। तकनीक से मजबूत हुई प्रबंधन व्यवस्था

जू एवं नेचर सफारी में पर्यटकों की सुविधा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। यहां क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, स्लॉट प्रबंधन, सफारी वाहनों की रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू हैं। डिजिटल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव माध्यमों से पर्यटकों को जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण की जानकारी भी दी जाती है।

तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम को सितंबर महीने में 'बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी' सम्मान भी मिल चुका है। दो वर्षों में बढ़े इको टूरिज्म के पर्यटक

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बिहार के इको टूरिज्म स्थलों पर पर्यटकों की संख्या 2022-23 में 55.20 लाख थी, जो 2024-25 में बढ़कर 74.90 लाख हो गई। वहीं, राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या लगभग 1.59 लाख से बढ़कर तीन लाख तक पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+