‘RSS संविधान के खिलाफ, Modi की कुर्सी पर Yogi और Shah की नजर’, सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर खड़गे क्या बोले?

UP Chunav 2027 Lucknow Congress Rally: संविधान दिवस पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'संविधान रक्षा मार्च' से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखे हमले किए। उन्होंने RSS पर संविधान का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 12 साल से संविधान को कमजोर करने का काम हो रहा है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के 2024 के लोकसभा चुनाव में दिए गए '400 पार' के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी सरकार दो सहयोगियों के सहारे चल रही है। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी की कुर्सी के दो पैर हैं। खड़गे ने विपक्षी दलों को एकजुट रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा और योगी सरकार को हराना है, लेकिन इसके लिए गठबंधन के भीतर मतभेद नहीं होने चाहिए।

up-chunav-2027-lucknow-rally-mallikarjun-kharge

'RSS तब भी संविधान के खिलाफ था, आज भी है'

खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए RSS पर संविधान विरोधी विचारधारा रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी संविधान के साथ खड़े हैं, जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जो संविधान को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संविधान ने दलितों, महिलाओं, गरीबों और वंचितों को समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन वर्गों के मताधिकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। खड़गे ने चेतावनी दी कि अगर लोगों के वोट काटने की कोशिश की गई, तो देश का युवा और आम नागरिक इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। खड़गे के मुताबिक, राहुल गांधी संविधान को अपने साथ रखते हैं और पार्टी ने 2024 के चुनाव में संविधान तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का मुद्दा उठाया था।

'अबकी बार 400 पार कहने वाले कहां हैं?'

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के 'अबकी बार 400 पार' के नारे का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को 400 सीटें कहां मिलीं।

खड़गे ने कहा कि चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया और अब केंद्र सरकार को सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने TDP और JDU का नाम लेते हुए कहा कि मोदी सरकार इन दोनों दलों के सहारे टिकी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि ये सहयोगी अलग हो जाएं, तो सरकार की स्थिति बदल सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा विपक्ष की बढ़ती ताकत से परेशान है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और विपक्षी दलों के चुनावी प्रदर्शन का भी जिक्र किया।

'योगी और शाह दोनों की नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर'

खड़गे ने अपने भाषण में बिना नाम लिए उत्तर प्रदेश के एक नेता पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में एक और नेता पैदा हुआ है, जिसकी नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी नजर भी प्रधानमंत्री पद पर है, जबकि नरेंद्र मोदी कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते।

खड़गे ने तंज भरे अंदाज में कहा कि अब प्रधानमंत्री को आगे के लिए कुर्सी छोड़ देने की सलाह दी जानी चाहिए। उनके इस बयान को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और उत्तर प्रदेश की राजनीति के बीच संभावित सत्ता समीकरणों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।

'योगी को हराना है, लेकिन गठबंधन में झगड़ा नहीं होना चाहिए'

कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए आपसी मतभेदों को किनारे रखना होगा। गठबंधन के किसी नेता के खिलाफ अहंकार में बयान देने से बचना चाहिए। खड़गे ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार को हराना विपक्ष का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने चेताया कि बाहरी राजनीतिक विरोध का मुकाबला किया जा सकता है, लेकिन गठबंधन के भीतर झगड़े होने पर जीत मुश्किल हो जाती है।

उन्होंने नेताओं से मिलकर काम करने और साझा रणनीति बनाने की अपील की। खड़गे ने कहा कि गठबंधन की एकजुटता ही भाजपा को चुनौती देने में मदद करेगी।

'योगी सांसद रहते संसद में रो रहे थे'

खड़गे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए उनके पुराने संसदीय कार्यकाल से जुड़ी एक घटना सुनाई। उन्होंने दावा किया कि जब योगी सांसद थे, तब एक बार संसद में भावुक हो गए थे। उस समय लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन थीं।

खड़गे ने इस घटना का जिक्र करते हुए योगी पर कटाक्ष किया और उत्तर प्रदेश में सत्ता व कुर्सी को लेकर चल रही कथित खींचतान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग नेताओं और दलों के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष दिखाई देता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने विपक्ष से अपील की कि आगामी चुनाव में भाजपा को हराकर ऐसा जनादेश दिया जाए, जिससे संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की किसी की हिम्मत न हो।

'वोट काटने की कोशिश की तो युवा लड़ेंगे'

खड़गे ने मतदाता सूची और वोटिंग के अधिकार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया है और यह लोकतंत्र की बुनियाद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बीच मिलीभगत है और इससे विपक्ष के वोट प्रभावित हो रहे हैं। खड़गे ने कहा कि जब तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी, तब तक निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठते रहेंगे।

'कांग्रेस को देशद्रोही कहते हैं, नेहरू 13 साल जेल में रहे'

खड़गे ने कांग्रेस को देशद्रोही कहे जाने पर भी भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए संघर्ष किया, जबकि जिन लोगों पर वह निशाना साध रहे थे, उन्होंने ब्रिटिश शासन के दौरान अलग भूमिका निभाई।

उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि वह देश के लिए करीब 13 साल जेल में रहे। खड़गे ने सवाल उठाया कि कांग्रेस के किस नेता ने अंग्रेजों से पेंशन ली थी। यह टिप्पणी उन्होंने विपक्षियों के देशभक्ति संबंधी आरोपों का जवाब देते हुए की।

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर इमरान मसूद को नसीहत

मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे ने इमरान मसूद को नसीहत देते हुए कहा कि जिन्हें मैं अक्सर टेलीविजन पर सुनता हूं, जहां वे बहुत जोश के साथ अपनी बात रखते हैं। हालांकि, हमें सिर्फ बातों के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। हम जितना ज़्यादा मिलकर काम करेंगे, उतनी ही ज़्यादा तरक्की करेंगे। वे(इमरान) संसद में हैं, जहां वे लगातार पार्टी के लिए लड़ते हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश करते हैं कि हमारी बातों और स्टैंड को मजबूती से रखा जाए।'

अंबेडकर और संविधान निर्माण में कांग्रेस की भूमिका का जिक्र

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को संविधान सभा में पहुंचाने और प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण में आंबेडकर की भूमिका बेहद अहम थी और कांग्रेस ने इस प्रक्रिया में पहल की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना में दर्ज न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

क्या बोले खड़गे की नसीहत पर इमरान मसूद?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद कहते हैं कि यह बिल्कुल साफ संदेश है, और उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह सही है। उन्होंने एक बात कही कि अहंकार, हर किसी को अहंकार से दूर रहना चाहिए। बस इतना ही। वे देश के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, इसलिए मुझे लगता है कि लोगों को उनकी बातों को पूरी गंभीरता से लेना होगा।

मार्च की अनुमति नहीं, पुलिस से नहीं भिड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

लखनऊ में कांग्रेस के 'संविधान रक्षा मार्च' को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने का मुद्दा भी रैली के दौरान उठा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार पार्टी के कार्यक्रम को रोकने की कोशिश कर रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि खड़गे के जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ता पुलिस से नहीं भिड़ेंगे। पुलिस जहां रोकेगी, वहीं बैठ जाएंगे। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना भी कह चुकी हैं कि अनुमति मिले या न मिले, पार्टी मार्च निकालने के फैसले पर कायम है।

Akhilesh के 'Special-26’ को ठुकराकर BSP संग गठबंधन को कांग्रेस तैयार? Mayawati को लेकर क्या बोले इमरान मसूद?
Akhilesh के 'Special-26’ को ठुकराकर BSP संग गठबंधन को कांग्रेस तैयार? Mayawati को लेकर क्या बोले इमरान मसूद?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+