UP Election 2027 - SP Manifesto: ‘2-3 सीटें हरवाने की औकात'- ओवैसी-आज़ाद पर भड़के आज़म खान! BJP से अच्छे अंग्रेज़
UP Election 2027 - SP Manifesto: 26 नवंबर 2026, संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सियासी शक्ति प्रदर्शन का बड़ा केंद्र बन गई है। आज का दिन उत्तर प्रदेश की राजधानी में सियासी सरगर्मियों का दिन है।
एक तरफ कांग्रेस राहुल-खरगे के नेतृत्व में 'संविधान-बचाओ मार्च' निकाल रही है, ओवैसी और चंद्रशेखर का 'सामाज़िक परिवर्तन मोर्चा' लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में रैली कर रहा है और समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए घोषणा-पत्र जारी कर रही है।

इसी सियासी सरगर्मी के बीच सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा और ओवैसी-चंद्रशेखर के नए मोर्चे, दोनों पर तीखा हमला बोला। आज़म खान ने ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे पर तंज कसते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ 2-3 उम्मीदवार हरवा सकते हैं।
जब आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' और उसकी चुनौती के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। आजम खान ने कहा, "मैंने भी उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो देने से बचने की कोशिश की है। उनका एकमात्र मकसद दो या तीन उम्मीदवारों को हरवाना है। उनकी बस इतनी ही क्षमता है।"
आजम खान का यह बयान बेहद अहम समय पर आया है। 12 नवंबर को लखनऊ में ही ओवैसी और चंद्रशेखर ने इस मोर्चे का ऐलान किया था, जिसमें चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते हुए सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही गई है। यह नया मोर्चा सीधे तौर पर दलित और मुस्लिम वोट बैंक पर नजर गड़ाए हुए है, जो सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण का सबसे बड़ा बेस है। ऐसे में आजम खान के जरिए सपा ने अपने समर्थकों को साफ संदेश दिया है कि तीसरे मोर्चे के चक्कर में वोट न बांटें।
भाजपा से अच्छे अंग्रेज़, हिंदू-मुस्लिम विवाद से ऊब चुकी है जनता
सपा के घोषणापत्र और 2027 के चुनावी नतीजों को लेकर आजम खान ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। सत्ताधारी भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हम पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे। लोग बहुत परेशान हैं, जनता हिंदू-मुस्लिम विवाद से ऊब चुकी है। आप जितनी चाहें बड़ी-बड़ी बातें कर लें, जितने बड़े दावे कर लें, लेकिन सच्चाई लोगों के दिलों में उतर चुकी है।"
आज़म खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अंग्रेज भी ऐसे नहीं थे। जिसको जेल में रखना था, उसे जेल में रखे, जिसे फांसी देनी थी, उसे फांसी दी, लेकिन किसी की मां, बहन, बच्चों को जेल में नहीं रखा। भगत सिंह को फांसी दे दी, लेकिन तिल-तिल करके नहीं मारा।"
सपा के 'जन-मन घोषणापत्र' में क्या खास?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए इसे 'जन-मन घोषणापत्र' और 'सत्ताइस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' नाम दिया गया है। 2022 के चुनाव में सपा ने मतदान से ठीक दो दिन पहले घोषणापत्र जारी किया था, लेकिन इस बार करीब तीन महीने पहले इसे लाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को जमीनी प्रचार के लिए पूरा समय देने की रणनीति बनाई है।
पार्टी ने पहली बार तीन श्रेणियों में घोषणापत्र तैयार किया है। इसमें शामिल हैं, पूरे राज्य के लिए मुख्य घोषणापत्र, सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग स्थानीय घोषणापत्र और राजधानी लखनऊ के लिए एक विशेष घोषणापत्र। सपा से जुडे सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश के घोषणा-पत्र में महिलाओं को 40,000 रुपये सालाना पेंशन, स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये की मदद, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, गरीबों के लिए बिना कार्ड के मुफ्त इलाज, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून, लखनऊ में छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त मेट्रो सफर और यश भारती सम्मान की बहाली (1 लाख रुपये मासिक) जैसे बड़े वादे शामिल हैं।
भाजपा का पलटवार: "झूठे वादों से गुमराह कर रही सपा"

बहरहाल, संविधान दिवस पर लखनऊ में एक ही दिन सपा का घोषणापत्र लॉन्च और ओवैसी-चंद्रशेखर की संयुक्त रैली यह साफ संकेत दे रही है कि 2027 का यूपी चुनाव सिर्फ दो ध्रुवों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मुस्लिम-दलित वोटों की दावेदारी इस बार सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बनने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
