BJP President: बीजेपी अध्यक्ष की रेस में आया इस धाकड़ वक्ता का नाम, इन 4 गुणों ने दिलाई सरप्राइज एंट्री
BJP President News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही होना था। हालांकि, एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ है। रेस में कई नाम चल रहे हैं, लेकिन अब एक सरप्राइज एंट्री भी हुई है। कई नामों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी रेस में है। त्रिवेदी सोशल मीडिया हो या मीडिया चैनल भाजपा का पक्ष बेहद तेज-तर्रार ढंग से रखते हैं। वह पार्टी के मुख्य प्रवक्ताओं में से एक हैं और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में धाराप्रवाह बोलते हैं।
सुधांशु त्रिवेदी का नाम सरप्राइज एंट्री है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसके पीछे कई अहम कारण हैं। सुधांशू त्रिवेदी को बीजेपी अध्यक्ष बनाकर कई अहम समीकरण साध सकती है। वह अच्छे वक्ता होने के साथ ही संघ और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में रहे हैं। उनकी इन 4 खूबियों ने उन्हें रेस में लाया है।

BJP President की रेस में इन गुणों ने दिलाई एंट्री
बोलने की दमदार कला: सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। संसद हो या मीडिया चैनल, वह बेहद सटीक और आक्रामक तरीके से पार्टी का पक्ष रखते हैं। 2014 से पहले जब पार्टी विपक्ष में थी तब भी वह सरकार पर तीखा हमला बोलते थे। हिंदी के अलावा वह अंग्रेजी में भी निपुण हैं। उनकी भाषा की धार और तथ्यात्मक जवाब देने की शैली ने उन्हें जनता और मीडिया के बीच अलग पहचान दिलाई है। वे विपक्ष के आरोपों का न सिर्फ सटीक जवाब देते हैं बल्कि अपनी तार्किक क्षमता से बहस को अपने पक्ष में मोड़ने की योग्यता रखते हैं। यही गुण उन्हें पार्टी के भीतर एक मजबूत चेहरा बनाता है।
यह भी पढ़ें: पहले प्रवक्ता, फिर बने सांसद, अब बन सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में सामने आया इस दिग्गज नेता का नाम
संगठन में काम करने का अनुभव: बीजेपी के अंदर ही सुधांशु त्रिवेदी को कई पदों पर काम करने का अनुभव रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता से लेकर राज्यसभा सांसद बनने तक उनकी यात्रा बताती है कि वे पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे से पूरी तरह परिचित हैं। वह छात्र जीवन से ही एबीवीपी और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक मूल्यों और विकास के एजेंडे पर वह तगड़े ढंग से बोलते हैं। इसके अलावा, मीडिया और जनता के बीच वह पार्टी का विश्वसनीय चेहरा हैं।
जाति और क्षेत्रीय समीकरण: सुधांशु त्रिवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जातीय समीकरण की बात करें, तो वह ब्राह्मण जाति से आते हैं। बीजेपी और संघ को मजबूती से समर्थन देने वाला समुदाय ब्राह्मण रहा है। उत्तर प्रदेश पार्टी और संघ दोनों के लिए महत्वपूर्ण है और यह बात सुधांशु के पक्ष में जाती है। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से भी सुधांशु फिट बैठते हैं।
विपक्ष पर आक्रामक रुख: महंगाई, विकास और राष्ट्रहित जैसे मुद्दों पर वे विपक्ष को घेरने में माहिर हैं। उनका यह आक्रामक लेकिन संतुलित रुख उन्हें एक प्रभावशाली नेता के तौर पर स्थापित करता है। सुधांशु त्रिवेदी का नाम बीजेपी अध्यक्ष की रेस में इसलिए चर्चा में है क्योंकि वे पार्टी की विचारधारा से जुड़े हुए, संगठनात्मक अनुभव वाले और जनता में लोकप्रिय नेता हैं।
यह भी पढ़ें: 'सनातन का अपमान और खास धर्म का सम्मान', लालू ने टोपी पहन दरगाह में की चादरपोशी तो भड़क गए यूजर, BJP ने भी घेरा
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications