सौरव दास, विजेता दहिया, आशुतोष रांका: कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी के 3 प्रवक्ता? एक का ध्रुव राठी से है कनेक्शन

Who is Cockroach Janta Party 3 Spokespersons: सोशल मीडिया पर मीम और डिजिटल कैंपेन के तौर पर शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। NEET-UG और CBSE समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में पार्टी दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से दिल्ली लौटेंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगेंगे।

इससे पहले पार्टी ने सौरभ दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका को अपना आधिकारिक प्रवक्ता बनाया है। तीनों नेताओं ने 3 जून को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। तीन प्रवक्ताओं की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वो चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानें ये तीन चेहरे कौन हैं और क्यों इनकी एंट्री से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

Vijeta Dahiya Ashutosh Ranka Saurav Das

▶️कौन हैं मुख्य प्रवक्ता सौरव दास? (Who is Saurav Das Chief Spokesperson of CJP)

कॉकरोच जनता पार्टी ने खोजी पत्रकार (Investigative Journalist) सौरव दास को अपना मुख्य प्रवक्ता बनाया है। सौरव दास कोई नया नाम नहीं हैं, वे लंबे समय से देश के कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर पैनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

  • सोशल एक्टिविज़्म और प्रदर्शन: सौरव दास सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं हैं। नवंबर 2025 में देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर जो प्रदूषण विरोधी बड़ा आंदोलन हुआ था, उसका नेतृत्व करने वालों में सौरव भी शामिल थे।
  • आरटीआई (RTI) से किया बड़ा खुलासा: कोविड-19 महामारी के दौरान जब पूरा देश परेशान था, तब सौरव दास ने सूचना के अधिकार (RTI) और अदालती कार्यवाही के जरिए 'आरोग्य सेतु ऐप' के विकास और उसके संचालन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सार्वजनिक की थीं, जिसके बाद वे राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे।
  • सोशल मीडिया पर पकड़: माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्हें 90 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके प्रोफाइल पर अमेरिकी लेखक नॉर्मन कज़िन्स की एक मशहूर पंक्ति लिखी है- "जीवन में सबसे बड़ा नुकसान मृत्यु नहीं है। सबसे बड़ा नुकसान वह है जो हमारे भीतर जीते-जी मर जाता है।"

मुख्य प्रवक्ता बनते ही सौरव ने युवाओं के गुस्से को आवाज देते हुए लिखा कि देश की युवा पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य का वादा किया गया था, लेकिन हक मांगने पर सिर्फ उनका मजाक उड़ाया गया। अब वक्त आ गया है कि युवा खुद अपने देश का भविष्य लिखें।

Vijeta Dahiya Ashutosh Ranka Saurav Das

'एयरपोर्ट पर मिलो,फिर थाने चलेंगे', 6 जून को भारत आ रहा CJP का फाउंडर अभिजीत, जानें दिल्ली प्रोटेस्ट का प्लान
'एयरपोर्ट पर मिलो,फिर थाने चलेंगे', 6 जून को भारत आ रहा CJP का फाउंडर अभिजीत, जानें दिल्ली प्रोटेस्ट का प्लान

▶️कौन हैं विजेता दहिया, ध्रुव राठी के लिए कर चुके हैं राइटिंग (Who is Vijeta Dahiya)

इस पूरी घोषणा में जिस नाम ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है विजेता दहिया का। विजेता दहिया को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया है और उनका सीधा संबंध मशहूर कंटेंट क्रिएटर ध्रुव राठी से है।

  • ध्रुव राठी के लिए रिसर्च और स्क्रिप्टिंग: विजेता दहिया ने ध्रुव राठी के वीडियोज के लिए बतौर रिसर्चर और स्क्रिप्ट राइटर काम किया है। ध्रुव राठी के वीडियो में दिखने वाले गहरे विश्लेषण के पीछे विजेता की रिसर्च का एक बड़ा हाथ रहा है।
  • शानदार बैकग्राउंड: हरियाणा के रहने वाले और फिलहाल मुंबई में बस चुके विजेता ने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) से पढ़ाई की है। वे एक बेहतरीन लेखक, कंटेंट क्रिएटर और फिल्म मेकर हैं।
  • किताबें और फिल्में: विजेता दो बेस्ट-सेलिंग किताबें लिख चुके हैं, जिनके नाम 'पावर ऑफ यूनिवर्स' और 'टू हेल विद दैट जॉब' हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी सिनेमा में भी हाथ आजमाया है और 'दरारें' तथा 'ओपरी पराई' जैसी फिल्मों का लेखन और निर्देशन किया है।
  • अंबेडकर के विचारों से प्रेरित: क्वोरा (Quora) हिंदी पर इतिहास और सिनेमा पर लिखने के लिए मशहूर विजेता के एक्स प्रोफाइल पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का एक विचार लिखा है, जो सामाजिक लोकतंत्र और स्वतंत्रता-समानता की बात करता है।
Vijeta Dahiya Ashutosh Ranka Saurav Das
Cockroach Janta Party का ट्विटर अकाउंट हुआ एक्टिव? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कंटेंट पर क्या कहा?
Cockroach Janta Party का ट्विटर अकाउंट हुआ एक्टिव? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, कंटेंट पर क्या कहा?

▶️कौन हैं मैकिंजी और IIT के पूर्व छात्र आशुतोष रांका (Who is Ashutosh Ranka)

कॉकरोच जनता पार्टी के तीसरे प्रवक्ता आशुतोष रांका हैं, जिनका प्रोफाइल किसी को भी हैरान कर सकता है। वे एक बेहतरीन कंसलटेंट, पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

  • शानदार शिक्षा: आशुतोष ने देश के सबसे कठिन माने जाने वाले संस्थान IIT कानपुर से बी.टेक की डिग्री ली है। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए लंदन चले गए, जहां उन्होंने दुनिया के बेहतरीन कॉलेजों में शुमार 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स किया।
  • मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ी: लंदन की पढ़ाई के बाद उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म 'मैकिंज़ी एंड कंपनी' में काम किया, जहां वे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आर्थिक और ऑपरेशनल रणनीतियों की सलाह देते थे।
  • जन आंदोलनों का नेतृत्व: पिछले साल ही वे लंदन से भारत लौटे और राजस्थान के जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर सक्रिय हो गए। उन्होंने जयपुर में 'डोल का बाढ़' आंदोलन, आमायरा खुदकुशी मामला और हालिया NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ सड़क पर उतरकर जन आंदोलनों का नेतृत्व किया है।

आशुतोष के एक्स प्रोफाइल पर फ्रांसीसी दार्शनिक रोमें रोलां की खूबसूरत पंक्ति लिखी है, जो कहती है कि अगर धरती पर कोई ऐसी जगह है जहां इंसानी सपनों को आशियाना मिला है, तो वह भारत है।

▶️सोनम वांगचुक का मिला साथ और जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन

इस युवा संगठन को तब एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली जब लद्दाख के मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक ने भी इन्हें अपना समर्थन दे दिया।

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि अगर 5 जून तक देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देश की शिक्षा प्रणालियों (जैसे NEET और CBSE पेपर लीक) में गड़बड़ी के चलते इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे खुद 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होंगे।

पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, जिन्होंने अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है, वे भी इस शनिवार को भारत लौट रहे हैं। वे सीधे जंतर-मंतर पहुंचकर इस बड़े छात्र और युवा आंदोलन की कमान संभालेंगे।

एक महीने पहले तक जिसे लोग सिर्फ एक इंटरनेट मीम या मजाकिया पोस्ट समझ रहे थे, वह आज देश की राजधानी में एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। आईआईटी, एलएसई, मैकिंज़ी और खोजी पत्रकारिता से जुड़े इन हाई-प्रोफाइल युवाओं का एक मंच पर आना यह दिखाता है कि देश के पढ़े-लिखे युवाओं में मौजूदा व्यवस्था और खासकर शिक्षा प्रणाली को लेकर कितना गहरा असंतोष है।

ध्रुव राठी की टीम से जुड़े लोगों का इसमें शामिल होना और सोनम वांगचुक जैसे बड़े चेहरों का समर्थन मिलना यह साफ करता है कि कॉकरोच जनता पार्टी आने वाले दिनों में सोशल मीडिया से निकलकर जमीनी राजनीति और सरकार के लिए एक बड़ा सिरदर्द बनने वाली है। देखना दिलचस्प होगा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन का सरकार पर क्या असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+