कैसा रहा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी का रिकॉर्ड? दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ने के बाद क्यों गई कुर्सी?
Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाते हुए अब बीसीसीआई किसी नए चेहरे की तलाश में है। बीसीसीआई की अपेक्स कमेटी की मीटिंग में नए कप्तान पर मुहर लगेगी। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है।
सूर्यकुमार की कप्तानी की लगातार तारीफ होती रही, लेकिन उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी का ग्राफ नीचे जाता गया। वर्ल्ड कप में टीम की जीत के बावजूद उनका खुद का गेम खराब रहा, यही कारण रहा कि सलेक्शन कमेटी ने उनसे आगे किसी अन्य नाम पर विचार करने का फैसला लिया।

सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने 2024 से 2026 के बीच भारत के लिए 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की, जिनमें टीम इंडिया को 40 मुकाबलों में जीत मिली। उनकी नेतृत्व में भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 77 रहा, जो टी20 क्रिकेट में किसी भी भारतीय कप्तान के लिए बेहद शानदार आंकड़ा माना जाता है। इस दौरान उन्होंने टीम को लगातार सफलता दिलाई और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी नेतृत्व क्षमता की मजबूत छाप छोड़ी।
सूर्यकुमार ने बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ दिया
जीत प्रतिशत के मामले में सूर्यकुमार यादव ने भारत के कई दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ दिया। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका विनिंग प्रतिशत 77 रहा, जो एमएस धोनी के 56.94 प्रतिशत और विराट कोहली के 60 प्रतिशत से काफी बेहतर है। वहीं रोहित शर्मा का जीत प्रतिशत 79 रहा, जो सूर्यकुमार से मामूली रूप से कम है। आंकड़े बताते हैं कि कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार ने टीम इंडिया को लगातार सफलता दिलाई और अपने छोटे कार्यकाल में प्रभावशाली रिकॉर्ड कायम किया।
उम्र भी बनी बड़ा फैक्टर
रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर नए कप्तान को तैयार करना चाहता है। इसी वजह से युवा नेतृत्व पर विचार किया जा रहा है। सूर्यकुमार को एशियन गेम्स की संभावित टीम में भी जगह नहीं मिली। फॉर्म और भविष्य की योजनाओं को देखते हुए बीसीसीआई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में थी। इसके अलावा सूर्यकुमार की बढ़ती उम्र भी एक बड़ा फैक्टर मानी जा रही है। 34 साल के हो चुके सूर्यकुमार हाल के समय में कलाई की समस्या से भी जूझते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications