FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले फीफा का बड़ा यू-टर्न? फैंस की बढ़ेगी आफत!

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था (FIFA) ने अपने स्टेडियम कोड ऑफ कंडक्ट (नियमों) में आखिरी समय पर एक बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब मैच देखने आने वाले फैंस स्टेडियम के भीतर अपने साथ दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतलें नहीं ले जा सकेंगे। फीफा का यह नया आदेश मंगलवार से प्रभावी हो चुका है।

क्यों लिया गया यह फैसला? (FIFA World Cup 2026)

फीफा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए अपने आधिकारिक बयान में इस फैसले के पीछे पूरी तरह सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। फीफा के मुताबिक फीफा सभी खिलाड़ियों, रेफरी, प्रशंसकों, स्वयंसेवकों और स्टाफ की सुरक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मैदान पर या स्टैंड्स में बोतलें फेंके जाने से खिलाड़ियों और दर्शकों को चोट लगने का गंभीर खतरा रहता है। इसी जोखिम को रोकने के लिए बोतलों, कपों, जारों और केन को प्रतिबंधित किया गया है।

FIFA World Cup 1

जून-जुलाई के दौरान होती है भीषण गर्मी

संस्था ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ल्ड कप के कई आयोजन स्थलों (वेन्यू) पर स्थानीय सुरक्षा नियमों के तहत पहले से ही बाहरी बोतलों पर प्रतिबंध लागू है, जिसे अब पूरे टूर्नामेंट के सभी स्टेडियमों में समान रूप से लागू कर दिया गया है। फीफा के इस अचानक लिए गए फैसले से फुटबॉल फैंस समूहों के बीच चिंता बढ़ गई है। उत्तरी अमेरिका (अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको) में जून-जुलाई के दौरान भीषण गर्मी होती है।

स्टेडियम के बाहर मिलेंगे कूलिंग टेंट, भीतर तय दाम पर पानी

अनुमान के मुताबिक कई वेन्यू पर मैच के दौरान तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। ऐसे में बोतलों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगने से फैंस के लिए हाइड्रेशन और पीने के पानी तक पहुंच एक बड़ी चुनौती बन सकती है। फैंस की चिंताओं पर सफाई देते हुए फीफा ने कहा है कि गर्मी से निपटने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा, IPL में पूरी सैलरी नहीं देने के आरोप से मचा बवाल
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा, IPL में पूरी सैलरी नहीं देने के आरोप से मचा बवाल

फीफा हर मेजबान शहर की स्थानीय समितियों और अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्टेडियम परिसर के चारों ओर मिस्टिंग स्टेशन (पानी की बौछार वाले केंद्र), पंखे, हाइड्रेशन स्टेशन और कूलिंग टेंट लगाए जाएंगे। फीफा ने आश्वस्त किया है कि स्टेडियम के अंदर मिलने वाली पानी की बोतलों की कीमतें उतनी ही रखी जाएंगी, जितनी वहां आयोजित होने वाले अन्य सामान्य आयोजनों या मैचों के दौरान होती हैं, ताकि फैंस पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

Lalit Modi: IPL का जिन्न आया इतिहास के पन्ने से बाहर! ललित मोदी ने किया सोनिया- थरूर को लेकर सनसनीखेज दावा
Lalit Modi: IPL का जिन्न आया इतिहास के पन्ने से बाहर! ललित मोदी ने किया सोनिया- थरूर को लेकर सनसनीखेज दावा

104 मैचों का महाकुंभ: 11 जून से शुरू होगा रोमांच

इस बार का फीफा वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने जा रहा है। 48 टीमों वाले इस मेगा इवेंट की सह-मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका (US), कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 11 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस बार मैचों की संख्या 64 से बढ़ाकर 104 कर दी गई है, जिसमें एक अतिरिक्त नॉकआउट राउंड भी शामिल होगा।

Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video
Lalit Modi : 'मैं भगौड़ा नहीं हूं, राहुल गांधी खुन्नस खाए हैं', ललित मोदी का कांग्रेस पर वार, Video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+