पहले प्रवक्ता, फिर बने सांसद, अब बन सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में अब भी इस दिग्गज नेता का नाम
Who Will be Next Bjp President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक बदलाव की हलचल तेज है। पार्टी ने भले ही बिहार के विधायक नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। लेकिन अब भी नए स्थायी अध्यक्ष की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि खरमास के खत्म होते ही यानी 15 जनवरी 2026 के बाद भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। सवाल ये है कि अगर नितिन नबीन को स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा तो किस नेता को कमान सौंपी जाएगी।
राजनीतिक गलियारों में अब तक शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस, धर्मेंद्र प्रधान, पुरुषोत्तम रूपाला, मनोहर लाल खट्टर, केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र यादव जैसे बड़े नामों पर चर्चा हो रही है। लेकिन एक और नया नाम सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। आइए जानें भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में अब कौन स नेता का नाम शामिल हुआ है।

🟡 सुधांशु त्रिवेदी का नाम भाजपा अध्यक्ष की रेस में, सोशल मीडिया पर चर्चा (Sudhanshu Trivedi in BJP President Race)
भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? इस रेस में अब भाजपा के तेजतर्रार प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) का नाम जुड़ गया है। दावा किया जा रहा है कि सुधांशु त्रिवेदी का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे है। सूत्रों की मानें तो संगठन के भीतर सुधांशु त्रिवेदी को लेकर गंभीर विचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश से आने वाले सुधांशु त्रिवेदी अपनी धारदार बयानबाजी, इतिहास और राजनीति पर गहरी पकड़ और संगठनात्मक रणनीतियों में अहम योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्हें पार्टी का "बौद्धिक चेहरा" भी कहा जाता है।
उनकी पहचान न सिर्फ एक राष्ट्रीय प्रवक्ता की है बल्कि एक विचारक, विश्लेषक और राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर भी है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी सैकड़ों यूज़र अब उन्हें भाजपा अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार बता रहे हैं। हालांकि भाजपा ने अब तक इसपर कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ना ही सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे चर्चाओं पर कोई रिएक्शन दिया है।

🟡 भाजपा अध्यक्ष की रेस में क्यों बढ़ी सुधांशु त्रिवेदी की दावेदारी?
🔹 भाजपा के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा जोरों पर है। पार्टी अब ऐसे नेता की तलाश में है, जो न सिर्फ संगठन को और मजबूत बना सके, बल्कि विपक्ष के वैचारिक हमलों का भी मजबूती से जवाब दे सके। इसी बीच सुधांशु त्रिवेदी का नाम तेजी से उभर रहा है।
🔹 सुधांशु त्रिवेदी का बेदाग राजनीतिक करियर, धारदार संवाद शैली और गहरी बौद्धिक पकड़ उन्हें इस रेस में सबसे आगे खड़ा करती है।
🔹 सुधांशु त्रिवेदी संघ की पृष्ठभूमि और नेतृत्व के विश्वासपात्र भी माने जाते हैं।
हालांकि बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर अभी किसी नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन दिल्ली की गलियारों में चर्चाएँ तेज़ हैं कि संगठन में बड़े बदलाव की घड़ी नजदीक है। हालांकि यह तो वक़्त ही बताएगा की भाजपा के अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा । बस अभी अटकले तेज है।
🟡 कौन हैं सुधांशु त्रिवेदी? (Who is Sudhanshu Trivedi)
🔹 Sudhanshu Trivedi Profile, Career & Political Journey: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भारतीय राजनीति का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अक्टूबर 2019 में उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। खास बात यह रही कि उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल ने नामांकन तक नहीं किया।
🔹 लखनऊ में जन्मे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी की है। कम उम्र में ही वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बने और 35 साल की उम्र में राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष के सलाहकार भी रहे।

🔹 2014 के आम चुनाव में वे भाजपा की मीडिया और कम्युनिकेशन टीम के अहम सदस्य थे और सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अमित शाह जैसे नेताओं के चुनाव प्रचार को उन्होंने धार दी। 2019 में उन्हें राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई, जहाँ उन्होंने शानदार काम किया। अक्टूबर 2019 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
🟡 भाजपा पार्टी अध्यक्ष का चुनाव कैसे होगा?
भाजपा संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी संभव है जब 37 में से कम से कम आधे राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं। इसी प्रक्रिया के तहत भाजपा ने 1 अगस्त 2025 से सदस्यता अभियान और चुनावों का काम शुरू कर दिया है।
जेपी नड्डा, जिन्होंने 2020 से 2024 तक पार्टी को संगठित किया और ऐतिहासिक जीत दिलाई, अब सरकार में नई भूमिका निभा रहे हैं। यह संकेत है कि भाजपा अब संगठन और शासन दोनों को बैलेंस करना चाहती है।
🟡 भाजपा की परंपरा और आगे की रणनीति
भाजपा में हमेशा अध्यक्ष का चुनाव सहमति और आरएसएस की मंजूरी से होता आया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी एक "कंसेंसस कैंडिडेट" का नाम घोषित करेगी।
अगर सुधांशु त्रिवेदी का नाम आगे बढ़ता है, तो यह भाजपा के लिए न सिर्फ एक संगठनात्मक बदलाव होगा, बल्कि 2025 और आगे की राजनीति में बड़ा रणनीतिक संदेश भी होगा।
कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि भाजपा अध्यक्ष पद की रेस अब और दिलचस्प हो चुकी है। क्या पार्टी इस बार किसी अनुभवी मुख्यमंत्री पर भरोसा करेगी या फिर तेजतर्रार बौद्धिक नेता सुधांशु त्रिवेदी को कमान सौंपी जाएगी? जवाब आने वाले महीनों में मिलेगा, लेकिन अटकलों ने अभी से सियासी माहौल गरमा दिया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications