UP: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी! यूपी के सभी होटलों और मॉल के लिए अचानक लिया बड़ा फैसला!
CM Yogi Fire Safety Instructions: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड की गूंज अब उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में भी सुनाई दे रही है। दिल्ली के उस होटल हादसे में गई 21 मासूमों की जान ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली त्रासदी पर गहरा दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत बड़ा संज्ञान लिया है।
यूपी में ऐसा कोई दूसरा खौफनाक मंजर दोबारा न देखना पड़े, इसके लिए सीएम योगी ने आधी रात को ही सूबे के तमाम आला अधिकारियों, विकास प्राधिकरणों और अग्निशमन विभागों के पेंच कसते हुए अब तक का सबसे सख्त और बड़ा 'फायर सेफ्टी अल्टीमेटम' जारी कर दिया है। आइए जानतें हैं उत्तर प्रदेश में ऊंची इमारतों से लेकर होटलों को लेकर क्या नए नियम लागू होने जा रहे हैं।

मालवीय नगर इलाके की घटना पर क्या बोले CM योगी?
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी इस विनाशकारी आग में बड़े पैमाने पर हुए जान-माल के नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर अपने आधिकारिक संदेश में लिखा, 'दिल्ली में भीषण आग की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुए भगवान से उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की है।
UP में हाई-राइज बिल्डिंग्स और दफ्तरों का होगा गहन निरीक्षण
दिल्ली की त्रासदी से सबक लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के सभी विकास प्राधिकरणों (Development Authorities), पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और अग्निशमन (Fire) विभाग के अधिकारियों को हाई-अलर्ट पर डाल दिया है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश है कि सूबे की सभी ऊंची इमारतों (High-Rise Buildings), सरकारी व निजी कार्यालयों, होटलों और सभी वाणिज्यिक (Commercial) प्रतिष्ठानों का बिना किसी ढिलाई के बेहद गहनता से निरीक्षण किया जाए।
होटलों के लिए 'स्पेशल सिक्योरिटी ऑडिट' अनिवार्य
सीएम योगी के इस नए आदेश का सबसे बड़ा असर उत्तर प्रदेश के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ने वाला है। नए निर्देशों के मुताबिक:
- राज्य के सभी छोटे-बड़े होटलों को अब एक विशेष सुरक्षा निरीक्षण (Special Security Inspection) से गुजरना होगा।
- सभी प्रतिष्ठानों के लिए अपनी 'फायर सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट' प्रशासन के पास जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।
- इमारतों में मौजूद अग्नि सुरक्षा प्रणालियों (Fire Safety Systems) को तुरंत मजबूत और अप-टू-डेट करने को कहा गया है।
अधिकारियों को साफ चेतावनी दी गई है कि जिन भी होटलों या व्यावसायिक परिसरों में एनओसी (NOC) या आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ बिना किसी सिफारिश के तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।














Click it and Unblock the Notifications