Video: 'एजेंसियों से रेड करा दूंगा', सुनंदा पुष्कर को लेकर Lalit Modi ने शशि थरूर पर लगाए गंभीर आरोप
Lalit Modi Controversy: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट और राजनीति से जुड़े एक पुराने विवाद को हवा दे दी है। लंदन में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन्हें फोन करके अपनी दिवंगत पत्नी सुनंदा पुष्कर से जुड़े सवाल न उठाने के लिए कहा था।
यह कथित बातचीत उस समय की है जब कोच्चि IPL फ्रेंचाइजी को लेकर विवाद चल रहा था और मोदी उसकी इक्विटी स्ट्रक्चर पर सवाल उठा रहे थे।

क्या था पूरा मामला?
एएनआई को दिए इंटरव्यू में स्मिता प्रकाश ने पूछा-
"आप सुनंदा पुष्कर को टीम में क्यों नहीं चाहते हैं।"इस सवाल के जवाब में ललित मोदी ने इंटरव्यू के 27वें मिनट में कहा-
"मैं ये जानना चाहता था कि सुनंदा पुष्कर हैं कौन जिन्हें बिना कुछ लगाए टीम का 25 प्रतिशत हिस्सा और रिवेन्यु का 15 प्रतिशत हिस्सा दिया जा रहा था।"
"मैंने एग्रीमेंट साइन नहीं किया था क्योंकि मैं कंसोर्टियम के हर एक मेंबर से मिलना चाहता था। ये मीटिंग बेंग्लुरू में हुई। सभी स्टेकहोल्डर्स उस मीटिंग में थे सिर्फ सुनंद पुष्कर को छोड़कर। तब तक मुझे पता नहीं था कि सुनंदा पुष्कर कौन हैं। मैंने कंसोर्टियम के मेंबर्स से पूछा कि जिस सुनंदा पुष्कर को आप बिना किसी कारण के 25 प्रतिशत और रिवेन्यु का 15 प्रतिशत हिस्सा दे रहे हैं, ये हैं कौन?"
"तो मेंबर्स जवाब दिया कि वो एक ऑटोमोबाइल डीलर की बेटी हैं और बहुत फेमस इंडियन मार्केटिंग पर्सनालिटी हैं। इसके जवाब में मैंने कहा कि- हैलो....मैं इंडिया का मार्केटिंग पर्सन हूं, मुझे नहीं पता वो कौन हैं। फिर मैंने कहा कि- मैं एग्रीमेंट तब तक साइन नहीं करूंगा जब तक कि ये पता नहीं चलता कि सुनंदा पुष्कर कौन हैं। इसी दौरान किसी ने उस मीटिंग से शशि थरूर को टेक्स्ट मैसेज कर जानकारी दे दी।"
"इसके बाद मुझे शशि थरूर का कॉल आया। मैंने उनका फोन स्पीकर पर डाला, उन्होंने कहा- ललित सुनंदा पुष्कर के बारे में मत पूछिए। शशि थरूर मेरे भी बहुत अच्छे दोस्त थे।"
मैंने कहा- "क्यों"?
उन्होंने कहा- "अगर आप पूछेंगे तो आपके यहां सुबह रेड डलवा दूंगा।"
मैंने कहा- " ***** में जाओ। आप खुद को समझते क्या हैं। आप होंगे विदेश मंत्री भारत के, लेकिन मुझसे दोबारा इस तरह से बात करने की हिम्मत मत कर लेना, उसके बाद मैंने फोन पटक दिया।" UK Grooming Gang: 'ईद पर हुई घिनौनी पार्टी, 700 लोगों ने किया दुष्कर्म’, Pak के मुस्लिमों ने की हदें पार
कोच्चि फ्रेंचाइजी की डील पर क्यों अटके थे मोदी?
मोदी का कहना है कि विवाद की जड़ कोच्चि IPL फ्रेंचाइजी की फाइनेंशियल स्ट्रक्चर था। उनके मुताबिक, बेंगलुरु में हुई एक देर रात की बैठक में वह आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर करने से इसलिए पीछे हट गए क्योंकि कुछ स्टॉकहोल्डर्स की पहचान स्पष्ट नहीं थी। उनका कहना था कि जब तक सभी लाभार्थियों और स्टॉकहोल्डर्स की जानकारी सामने नहीं आती, तब तक वह इस डील को मंजूरी नहीं देंगे।
"मैं जानता था कि यह मॉडल टिक नहीं पाएगा"
ललित मोदी ने दावा किया कि कोच्चि कंसोर्टियम का वित्तीय मॉडल का बैलेंस शुरू से ही बिगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस दिन टीम मिली, उस दिन सुनंदा पुष्कर के कथित 10 रुपये के शेयरों की कीमत लगभग 1 लाख रुपये के बराबर हो गई थी, जबकि बाकी निवेशकों के शेयरों की कीमत बहुत कम थी। मोदी का दावा है कि उन्होंने तभी अंदाजा लगा लिया था कि यह मॉडल लंबे समय तक नहीं टिक पाएगा और आखिरकार दो साल के भीतर ऐसा ही हुआ।
थरूर ने कोच्चि को IPL में लाने के लिए की थी पैरवी?
मोदी ने यह भी दावा किया कि केरल में उस समय कोई IPL स्तर का स्टेडियम नहीं था, फिर भी उन्होंने कोच्चि को बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी। उनके मुताबिक, शशि थरूर ने इस मामले में व्यक्तिगत रूप से रुचि दिखाई थी और उनसे कई बार मुलाकात भी की थी। मोदी ने कहा, "थरूर मेरे घर आए थे। वह बेहद प्रभावशाली वक्ता थे और मैं उनके बहकावे में आ गया।"
आखिर कोच्चि फ्रेंचाइजी का क्या हुआ?
कोच्चि फ्रेंचाइजी ने IPL 2011 में केवल एक सीजन खेला था। टीम का स्वामित्व KCPL और RSW के पास था। अपने पहले और आखिरी सीजन में टीम 10 टीमों में आठवें स्थान पर रही। इसके बाद 2011 में BCCI ने फ्रेंचाइजी को समाप्त कर दिया और कोच्चि टीम IPL इतिहास का हिस्सा बनकर रह गई।
सुनंदा पुष्कर विवाद और थरूर का इस्तीफा
कोच्चि फ्रेंचाइजी में कथित हिस्सेदारी को लेकर जब 2010 में सुनंदा पुष्कर का नाम सामने आया था, तब मामला राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया था। विवाद बढ़ने के बाद शशि थरूर ने 2010 में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब कई साल बाद ललित मोदी के नए दावों ने एक बार फिर उस पुराने IPL और राजनीतिक विवाद को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। हालांकि, इन आरोपों पर शशि थरूर की ओर से फिलहाल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।













Click it and Unblock the Notifications