बिहारः मैट्रिक परीक्षा में जूते-मोजे पर पाबंदी लगाने की नौबत क्यों आई?
बिहार में मैट्रिक यानी दसवीं की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी. नौ दिनों तक चलने वाली ये परीक्षा राज्य सरकार के लिए नाक का सवाल बन चुकी है.
कुछ साल पहले परीक्षा में धड़ल्ले से हो रहे कदाचार की तस्वीर ने बिहार सरकार की देश-दुनिया में खूब फजीहत करवाई. रही-सही कसर परीक्षा के फर्जी टॉपरों ने पूरी कर दी.
भ्रष्टाचार और बाहुबल के दम पर बोर्ड परीक्षाओं में फर्जी टॉपर बनाने और परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र लीक ने राष्ट्रीय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी.
इस बार भी सरकार की छवि खराब न हो, इसके लिए मैट्रिक परीक्षा में सरकार ने पूरी सख्ती बरतने का फैसला किया है.
बिहार बोर्ड फेल न करता तो मेडिकल की तैयारी कर रही होती: प्रियंका सिंह
टॉपर घोटाला: बिहार बोर्ड प्रमुख का इस्तीफा
सरकारी फरमान
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक के परीक्षार्थियों के जूता-मोजा पहनकर परीक्षा भवन आने पर रोक लगा दी है.
सरकारी फरमान के मुताबिक परीक्षार्थी चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर पाएंगे. इस परीक्षा में राज्यभर के 17.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे.
राज्य सरकार इस परीक्षा को सबसे 'बड़ा इवेंट' के रूप में देखती है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सरकार सभी 38 जिलों के जिला और पुलिस प्रशासन की पूरी ताकत इसके सफल आयोजन में झोंकती है.
साल 2016 में हुए 'इंटर टॉपर स्कैम' में फंसे बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह की गिरफ्तारी के बाद नीतीश कुमार ने बोर्ड की कमान अपने विश्वासी प्रशासकों में से एक आनंद किशोर को सौंपी थी.
बिहार बोर्ड: प्रैक्टिकल में इतने नंबर कैसे लुटते हैं?
फुलप्रूफ व्यवस्था
परिणाम ये हुआ कि परीक्षा बोर्ड की प्रतिष्ठा पुनर्स्थापित करने की कवायद शुरू हुई.
वर्तमान अध्यक्ष आनंद किशोर की अगुवाई में हुई पहली परीक्षा में पिछले साल काफी सख्ती बरती गई, जिसका असर परीक्षा परिणामों पर देखने को मिला.
पिछली बार मैट्रिक परीक्षा में 65 फीसदी छात्र फेल हुए थे. परीक्षा केंद्रों में कदाचार न हो सके, इसके लिए राज्य पुलिस के अलावे विशेष पुलिस बल की मदद ली गई थी.
प्रश्नपत्र लीक के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था भी की गई थी. बावजूद इसके सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप पर प्रश्नपत्र लीक होने की ख़बर खूब मिली थी.
इस बार ऐसे हालात न पैदा हो, इसके लिए बोर्ड ने एक बार फिर कमर कस ली है. परीक्षा केंद्रों में स्मार्ट फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है.
केंद्राधीक्षक, वीक्षक, यहां तक की प्रशासनिक अधिकारियों को बिना कैमरे वाले साधारण फोन इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं.
परीक्षा बोर्ड सभी केंद्राधीक्षकों को फीचर फोन खरीदने के लिए 1200 रुपए देने का फैसला किया है.
'हम फेल नहीं, बिहार बोर्ड का गणित है कमज़ोर'
कैमरे के साये में...
परीक्षार्थियों पर नजर रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी.
कई तरह की सख्ती बरतने के बावजूद इस साल संपन्न हुई बारहवीं की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक के मामले सामने आए.
स्थानीय पत्रकार रिंकू झा के मुताबिक इस साल कई जिलों से बायोलॉजी और फिजिक्स के प्रश्नपत्र परीक्षा के ठीक पहले लीक हुए थे.
उन्होंने बताया कि व्हॉट्सऐप पर प्रश्नपत्र वायरल न हो, इसके लिए परीक्षा बोर्ड ने इस तरह के मैसेज को फॉरवर्ड करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद इस तरह के मामले कम आएं.
बिहार बोर्ड परीक्षा में करीब आठ लाख छात्र फेल
प्रश्न पत्र लीक का मामला
बिहार में परीक्षा बिना विवादों और लीक से संपन्न नहीं होती हैं. हाल ही में आईटीआई की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुए थे.
पिछले साल बिहार कर्मचारी चयन आयोग पर बड़े स्तर पर प्रश्न पत्र लीक का मामला सामने आया था, जिसमें आयोग के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया था.
राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद भी कई बार सवालों के घेरे में रही है.
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications