मोदी हो या नीतीश सभी के सामने है कड़ी चुनौती
पटना( मुकुंद सिंह)। लोकसभा चुनाव में आम जुमला था कि देश के नरेन्द्र मोदी मजबूरी व बिहार के लिए नीतीश कुमार जरूरी। उसका असर लोकसभा की अपार बहुमत और अब बिहार विधानसभा की आपार बहुमत सामने है।
बिहार व उतरप्रदेश देश के दो प्रदेश है जहां के चुनाव से देश की दशा व दिशा तय होती है। बिहार का चुनाव हुआ अब उतर प्रदेश की बारी है। बिहार चुनाव के बाद जो जनादेश मिला उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के सीएम नीतीश कुमार दोनों के सामाने चुनौती है। नीतीश कुमार के सामने चुनौती होगी एक विपरीत विचारधारा वाले गठबंधन को लेकर चलने की। महागठबंधन में राजद व कांग्रेस एक साथ उनके पास आए है। राजद कल्चर में अफरशाही का कहीं वजूद नहीं था। राजशाही यानी शासक वर्ग हावी रहा। विधायक जो चाहे उसका चले।
मोदी हो या नीतीश सभी के सामने है कड़ी चुनौती
विधायक के मर्जी से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व थानेदार व प्रखंड विकास पदाधिकारी तक की पदस्थापना व बदली शामिल था। यह कल्चर पिछले दस साल से बाजार से गायब रही। दस साल में एक कल्चर यह हुआ कि भाजपा कल्चर यानी कि बॉस इज अलवेज राइट । भाजपा ने नीतीश कुमार को नेता चुना और जबतक साथ रहे किसी विधायक व सांसद की प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं रही। अगर कुछ रहा होगा तो अनरूनी तौर पर रही। इस प्रमाण पटना व इसके अासपास जिले में दिखा ।
हाल यह रहा कि वह सर्वमान्य नेता रहे। कई बार तो राजग की जनसभा में मंच पर भाजपा का झंडा तक नहीं लगता था लेकिन उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से लेकर अन्य नेता दिखते रहे। इस कल्चर के साथ बिहार विकास की पटरी पर चला। स्पीडी टरायल सडक व पुल पुलिया निर्माण, अलग'अलग आयोग का गठन तक हआ। अब नयी पारी में राजद व कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार की विकास की गाडी को लेकर चलना है। यह चैलेंज है अगर यह चैंलेज नीतीश कुमार सफलता पूर्वक पास कर जाते है तो वह आने वाले दिन में पश्चिमच बंगाल के सीएम ज्योति बसू का इतिहास रिकार्ड तोडने में सफल होंगे।
पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने होगी चुनौती ----- पीएम नरेन्द्र मोदी व भाजपा के नेशनल अध्यक्ष अमित शाह के सामने भी चुनौती। पीएम के सामने यह चुनौती है कि जनसभा व रैली में आने वाली भीड को वोट में बदलने का मेकनिजम। बिहार में बिना गठबंधन के पूरे सीट पर तैयारी व चुनाव लडने की तैयारी होनी चाहएि। इस बार के चुनाव में गठबंधन के साथी लोजपा के सुप्रीमो सांसद रामविलास पासवान या रालोसपा के सुप्रीमो सांसद उपेन्द्र कुशवाहां व हम के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने जिस हिसाब से सीट लिया उसके हिसाब से वोट नहीं करवा पाये यानी मिली 85 सीट और जीते केवल पांच सीट। इस बार लोजपा ने 40 सीट, रालोसपा 23 और हम ने 25 सीट पर चुनाव लडी।
एनडीए के साथ 85 में केवल पांच सीट पर आकर टिका। नमो के लिए यह चैलेज होगा कि वह अपने दल के सहयोगी के हिस्सेदारी पर समीक्षा करे। अपने दल में बिहार में अभी से एक चेहरा पर सहमत होकर चुनाव लडे इससे कम से कम एक कौम तो बेस में होगा। भाजपा अध्यक्ष के पास संगठन में बयानबीर नेताओं को लगाम लगाने की जरूरत है। भाषण में संयम होना चाहिए। इस बार चुनाव में पिछडावाद, हिंदूवाद को जमीन तक ले जाने व उसके खिलाफ बनी एकजुटता को एनडीए के साथी कहीं न कहीं असफल रहे इसका परिणाम सामने है चुनावी जीत व उसके आए सीट।
अगर आने वाले दिन में नमो व नीतीश अपने चैलेंज को स्वीकार कर लेते है तो बिहार का भला होगा तथा जिस राह पर पीएम नमो व अमित शाह बिहार के विकास व संकट को ले जाना चाहते वह भी सामने होगा तथा यहां की जनता को बदलते बिहार के विकास का स्वाद मिलेगा। दानेां के सामने दो चुनौती और जनता तो जनता है उसको क्या वह तो मन बनाया था कि केन्द्र में नमो व बिहार में नीतीश वह दिखा।
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर













Click it and Unblock the Notifications