Bengaluru Power Cut: बेंगलुरू के कई इलाकों में 7 घंटे बिजली रहेगी गुल, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया List
Bengaluru Power Cut: बेंगलुरु वालों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने 24 दिसंबर 2025 को शरह के कई इलाकों में पॉवर कट कीघोषणा की है। ये पाॅवर कट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसकी सात घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित रहेगी।
यह नियोजित बिजली कटौती BESCOM के मेंटेनेंस वर्क के चलते कर रहा है ताकि लोगों को भविष्य में बिजली सप्लाई को लेकर दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसमें बेंगलुरू के कई इलाकों में अंडरग्राउंड केबलिंग, पोल हटाना, पेड़ों की छंटाई, ट्रांसफार्मर कार्य, और इन्फ्रास्कचर का रेगुलर रखरखाव शामिल है। BESCOM ने निवासियों को असुविधा से बचने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने एवं वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी है।

बेंगलुरू में किन इलाकों में रहेगा पॉवर कट?
साउथ जोन (साउथ, वेस्टर्न डिवीजन)
जयनगर, बीटीएम, कोरमंगला, एजिपुरा, गोटिगेरे, डॉलर लेआउट, अरेकेरे, एचएसआर लेआउट, आरबीआई लेआउट, जेपी नगर, विजयनगर, केंगेरी, राजराजेश्वरी नगर, बनशंकरी, बसवनगुड़ी हैं।
नार्थ जोन (ईस्ट, नार्थ, नार्थ-ईस्ट डिवीजन)
शिवाजीनगर, बेंसन टाउन, उलसूर, इंदिरा नगर, मराठाहल्ली, काडुगोडी, वर्थुर, सीवी रमन नगर, केआर पुरम, एचएएल, हूडी, बिदरहल्ली, राममूर्ति नगर, बनसवाड़ी, एचआरबीआर लेआउट, कल्याण नगर, कम्मनहल्ली, हेन्नूर, जक्कुर, येलाहंका, विद्यारण्यपुरा, हेब्बल, आरटी नगर, मल्लेश्वरम, सैंडलवुड लेआउट, मथिकरे और यशवंतपुर भी प्रभावित होंगे।
BESCOM कर रहा इन रेजिडेन्सियल और कॉर्मशियल एरिया में पॉवर कट
BESCOM ने विभिन्न महत्वपूर्ण रेजिडेन्सियल और कॉर्मशियल एरिया की लिस्ट जारी की है। इनमें बनगिरी नगर, पप्पैया गार्डन, बालाजी चौल्ट्री क्षेत्र, सिद्धम्मा और सिद्धैया रेड्डी क्षेत्र जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही, एस9 सब-डिवीजन व डिवीजन ऑफिस, 30वीं मेन व 30वीं क्रॉस, बीएनएम कॉलेज क्षेत्र, बीडीए कॉम्प्लेक्स और देवगिरी मंदिर क्षेत्र भी इस दायरे में आते हैं।
बीएसएनएल ऑफिस, बीएसके दूसरी स्टेज के इलाके और एसएलवी होटल से 24वीं क्रॉस तक के क्षेत्र भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
उपाहार होटल क्षेत्र, 24वीं क्रॉस, चेन्नामनाकेरे अचुकट्टू, मंजूनाथ कॉलोनी, बीएमटीसी डिपो और राजीव नगर भी इसमें शामिल हैं। सिंडिकेट बैंक कॉलोनी, पद्मनाभनगर, राघवेंद्र लेआउट और 18वीं मेन टेलीफोन एक्सचेंज शामिल हैं।
स्वास्थ्य और सामुदायिक सुविधाओं में किडनी फाउंडेशन, महाराजा अस्पताल और लक्ष्मीकांथा चौल्ट्री प्रमुख हैं। पुत्तलिंगैया रोड, पद्मनाभनगर, लक्ष्मी कांथा मंदिर, श्रावंती अपार्टमेंट, आरके लेआउट, काद्रेनाहल्ली, यारब नगर और 9वीं मेन भी इस सूची का अहम हिस्सा हैं। मोनोटाइप, टीचर्स कॉलोनी, कावेरी नगर और डॉ. आंबेडकर नगर भी इसमें शामिल किए गए हैं।
इंडस्ट्रियल (Industrial) समेत इन एरिया में रहेगा पॉवर कट
एम एम इंडस्ट्रियल एरिया, पोस्ट ऑफिस, एमएमआई और इंडो अमेरिकन, उमा महेश्वरी मंदिर (15वीं क्रॉस से 17डी क्रॉस), गुब्बालला, उत्ताराहल्ली के कुछ हिस्से, इसरो लेआउट III एरिया, आदर्श अपार्टमेंट I व II और मंत्री ट्रान्किल अपार्टमेंट्स भी सूची का भाग हैं। मारुति लेआउट, भारत लेआउट, डोड्डाकल्लसंद्रा लैंड क्षेत्र इसमें शामिल है।
कुमारस्वामी लेआउट, विट्टल नगर, यादालम नगर, मारुति नगर, अरेहल्ली, इट्टामडु, एजीएस लेआउट, चिक्कल्लसंद्रा, टीजी लेआउट, भुवनेश्वरीनगर और आसपास के सब-स्टेशन क्षेत्र भी इसमें दर्ज हैं।
इसरो लेआउट II एरिया, इलियास नगर, येलचेनहल्ली, गंगाधार नगर, विवेकानंद कॉलोनी और प्रगतिपुरा एरिया भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
सरबंदा पाल्या, प्रतिभा इंडस्ट्रियल एरिया, सुप्रीम लेदर गारमेंट्स, चंदना नगर, काशी नगर, विक्रम नगर, नांजप्पा लेआउट, विकाशिपुरा, टीचर्स कॉलोनी, बीएचसीएस लेआउट, बेंद्रे नगर, ईश्वर नगर, मिनियान नगर, कनका लेआउट, कनका नगर और आसपास के क्षेत्र भी इस व्यापक सूची का हिस्सा हैं।
-
Bengaluru Power Cut News: 1 अप्रैल को शहर के इन इलाकों में होगी बिजली की कटौती, पहले से ही कर लें तैयारी -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम -
Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! गुरुवार को इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, पहले से ही कर लें फुल प्लानिंग -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications