बेंगलुरू पुलिस ने MDMA और जुरैसिस ड्रग्स कारोबार में लिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। बेंगलुरू पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित ड्रग्स एमडीएमए क्रिस्टल और जुरैसिस टेबलेट बेचने के कारोबार में लिप्त एक सूडानी नागरिक समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 100 ग्राम जुरैसिस और 50 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है, जिनकी कीमत बाजार में करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। बेंगलुरु डीसीपी ईस्ट ने बताया कि गिरफ्तार पांचों के पास से बरामद ड्रग्स को जब्त कर लिया गया है।

drug

गौरतलब है इन दिनों देश में ड्रग्स कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल में एनसीबी मुंबई में लगातार छापेमारी कर रही है, जिसके लिंक दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत सिंह की हत्या से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। अब तक एनसीबी मुंबई से करीब दर्जनभर ड्रग पैडलर को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सुशांत राजपूत की रहस्यमयी मौत में मुख्य आरोपी और कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मिले ड्रग डीलर के लिंक की पुष्टि के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और उनके साथ भाई शौविक चक्रवर्ती समेत 5 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

drug

इससे पहले भी बेंगलुरू में ड्रग के खिलाफ चलाए अभियान के तहत बेंगलुरू पुलिस ने कलबुर्गी जिले 1350 किलो का गांजा जब्त किया था और कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। बेंगलुरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य सरगना चंद्रकांत और नागानाथ शामिल था। उनसे पूछताछ में पता चला कि गांजे की यह खेप तेलंगाना से लाई जाती थी, जिस कलबुर्गी जिले में कलगी तालुक में एक फार्म हाउस में छिपाकर रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+