IPL 2026: 3 बिहारी धुरंधरों ने आईपीएल में मचाया गदर, दिग्गजों को भी छोड़ दिया पीछे

IPL 2026: लंबे समय तक बिहार रणजी ट्रॉफी से दूर रहा है, यहां के प्लेयर्स बाहर जाकर खेलते थे। अब बिहारी क्रिकेटरों की एक फ़ौज तैयार हो गई है। भले ही वहां इंटरनेशनल स्टेडियम न हों, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर जब यहां के लड़के उतरते हैं, तो करोड़ों की टीमें पानी मांगने लगती हैं।

आईपीएल 2026 में बिहार की मिट्टी के तीन शेरों ने अपनी धाक जमा दी है। विपक्षी टीमों के लिए ये तीनों प्लेयर्स परेशानी का सबब बनकर सामने आए हैं। 'एक बिहारी सब पर भारी' कहा जाता है लेकिन यहां तो तीन ने अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए धमाका किया है।

IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में बल्लेबाज़ी की परिभाषा बदल दी है। समस्तीपुर के इस 15 साल के वंडर किड ने लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के जड़े, इससे पहले वह इस सीजन हैदराबाद के सामने शतक जमा चुके थे।

वैभव इस समय 579 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 236.32 का है, जो आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 500+ रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा है। वह इस सीजन में 53 छक्के मार चुके हैं।

ईशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस सीजन में ईशान किशन पर ₹11.25 करोड़ का बड़ा दांव खेला था। पटना में जन्मे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने फ्रेंचाइजी के भरोसे को बिल्कुल सही साबित किया है। वह इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं।

ईशान ने इस सीजन में खेले 13 मैचों में 490 रन कूट दिए हैं, जिसमें 5 धमाकेदार अर्धशतक शामिल हैं। 91 रनों के बेस्ट स्कोर के साथ ईशान का बल्ला रनों की बारिश कर रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन को जगह मिली है।

साकिब हुसैन (सनराइजर्स हैदराबाद)

गोपालगंज के एक मजदूर परिवार से निकलकर सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य गेंदबाज बनने तक, साकिब हुसैन की कहानी फिल्मी है। कभी जूते खरीदने के लिए मां ने गहने बेचे थे, लेकिन आज 30 लाख का यह गेंदबाज आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी खोज बन चुका है।

साकिब ने इस सीजन के 9 मैचों में 14 विकेट चटकाकर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है। राजस्थान के खिलाफ 24 रन देकर 4 विकेट (4/24) उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। अपनी चालाक गेंदबाजी से वह विपक्षी बल्लेबाजों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया आंद्रे रसेल का कीर्तिमान, खास सेलिब्रेशन का राज भी खोला
वैभव सूर्यवंशी ने ध्वस्त किया आंद्रे रसेल का कीर्तिमान, खास सेलिब्रेशन का राज भी खोला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+