ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका का नाम जुड़ने पर कंगना ने कसा तंज, कहा-अमीर स्टार किड्स पूछते हैं, माल है क्या?
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले( Sushant Singh Rajput Case) ने बॉलीवुड के कई काले पन्नों को खोलकर रख दिया है। चकाचौंध से भरी सितारों की दुनिया को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। सुशांत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो( NCB) के सामने कई सेलीब्रिटीज के नाम सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड में ड्रग्स नेक्सेस की जांच में जुटी NCB के सामने श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के बाद बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया है। व्हाट्सऐप चैट के जरिए दीपिका का नाम बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन से जुड़ा है, जिसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है।

कंगना ने कसा तंज
ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद अब कंगना ने अप्रत्यक्ष रूप से दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट कर एक बार फिर से स्टार किड्स पर निशाना साधा। कंगना ने ट्विट कर लिखा-" मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग्स लेने का परिणाम है। तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड्स, जो क्लासी होने का दावा करते हैं, जो दावा करते हैं कि अच्छी परवरिश होने का वो अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?"
Recommended Video

दीपिका ने किया था ट्विट
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने जून में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन को लेकर पोस्ट लिखा था। दीपिका ने 'रिपीट आफ्टर मी: डिप्रेशन ट्रीट किया जा सकता है। डिप्रेशन का इलाज संभव है। डिप्रेशन को रोका जा सकता है।' इस ट्वीट के बाद #Repeatafterme ट्रेंड करने लगा था। कंगना ने दीपिका के इसी ट्विट को लेकर ड्रग्स कनेक्शन में उनका नाम सामने आने पर निशाना साधा है।

ड्रग्स पैडलर के साथ व्हाट्सऐप चैट
आपको बता दें कि सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर एनसीबी ने टैलेंड मैनेजर जया साहा से 4 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसी दौरान उनके मोबाइल डेटा से एक व्हाट्सऐप चैट सामने आया, जिसमें जया साहा की मैनेजर करिश्मा और दीपिका पादुकोण के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई थी। बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन मामले में कथित तौर पर कई बड़े नामों का खुलासा हुआ है, जिसमें श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के नाम के बाद अब दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications