Giorgia Meloni Hindi Proverb: इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में बोला कुछ ऐसा, जिसे सुनकर गदगद हो गए पीएम मोदी
Giorgia Meloni Hindi Proverb: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई। दोनों नेताओं की बातचीत और कैमिस्ट्री एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उस वक्त बनीं जब जॉर्जिया मेलोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदी की मशहूर कहावत "परिश्रम ही सफलता की कुंजी है" का इस्तेमाल किया।
मेलोनी ने इस कहावत के जरिए भारत और इटली के रिश्तों को मेहनत और भरोसे पर आधारित बताया। उनके इस अंदाज ने भारतीयों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PM Modi Italy Visit: मेलोनी ने हिंदी में कही दिल छू लेने वाली बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि पीएम मोदी का इटली दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय जोड़ रहा है। इसी दौरान उन्होंने हिंदी शब्द "परिश्रम" का जिक्र किया। मेलोनी ने कहा कि भारत में अक्सर कहा जाता है "परिश्रम ही सफलता की कुंजी है" और यही सोच भारत-इटली रिश्तों पर भी लागू होती है। विदेशी नेता के मुंह से हिंदी कहावत सुनना भारतीयों के लिए खास पल बन गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढे़ं: PM मोदी ने इटली पीएम Meloni को दी 'Melody’, कैसे 1 रुपये की टॉफी से बनी करोड़ों की कंपनी?
मोदी-मेलोनी की दोस्ती फिर बनी चर्चा
पिछले कुछ समय से नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। इस बार भी दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी साफ नजर आई। मेलोनी ने मोदी का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया। लोगों का कहना है कि दोनों देशों के रिश्ते अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत हो रहा है। यही वजह है कि मेलोनी का हिंदी बोलना लोगों को काफी पसंद आया।
सोशल मीडिया पर छाया मेलोनी का अंदाज
जैसे ही मेलोनी का "परिश्रम" वाला वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तारीफ शुरू कर दी। कई यूजर्स ने कहा कि विदेशी नेता का भारतीय संस्कृति और भाषा को सम्मान देना बड़ी बात है। कुछ लोगों ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत से भी जोड़ा। वहीं कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मेलोनी अब "पूरी तरह इंडियन वाइब" में नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर, इस एक हिंदी कहावत ने दोनों देशों की दोस्ती को नई चर्चा दे दी।
ये भी पढ़ें: कितनी अमीर हैं Italy की पीएम Giorgia Meloni? बचपन में पिता ने त्यागा, अब हैं दुनिया की तीसरी शक्तिशाली महिला
दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते
वहीं दोनों नेताओं भारत और इटली के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की बैठक के दौरान कई अहम समझौते हुए। दोनों देशों ने भारत से इटली में नर्सों की आसान आवाजाही और रोजगार के लिए सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। साथ ही हायर एजुकेशन और रिसर्च के लिए नई रोडमैप की घोषणा की गई, जिससे यूनिवर्सिटी और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी मजबूत होगी। इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए दोनों देशों ने डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप लॉन्च किया, जिसका मकसद रक्षा उत्पादन, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सहयोग को बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications