Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 May: KKR vs MI, केकेआर-मुंबई मैच का टॉस कौन जीता
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta:आईपीएल में आज केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ा मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। टीम को हर हाल में जीत चाहिए, क्योंकि हार के साथ उसका सफर यहीं खत्म हो सकता है।
इस समय अंक तालिका में मुश्किल स्थिति में फंसी हुई है और अब उसके पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। दूसरी ओर मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, मुंबई इंडियंस पहले ही बाहर हो गई है। ऐसे में ईडन गार्डंस में में हार से उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

आज के मैच का टॉस कौन जीता
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया क्योंकि शाम के समय बाद में बैटिंग करना आसान रहता है। ओस की वजह से चेज करने में आसानी रहती है। पहले बैटिंग करते हुए यहां 200 से भी ज्यादा रनों का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जा सकता है। उधर मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हो गई।
किन बल्लेबाजों पर रहेगी नजर
अंगकृष रघुवंशी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो केकेआर के लिए नियमित रूप से रन बनाते रहे हैं। उनके ऊपर नजर आज के मुकाबले में भी रहने वाली हैं। उधर मुंबई इंडियंस के हीरो तिलक वर्मा हैं। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ वह मैच निकालकर ले गए थे। इस सीजन वह एक शतक भी ज़माने में सफल रहे हैं।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडेय, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
तालिका में केकेआर की स्थिति
आज के मैच से पहले तक केकेआर ने 12 मैचों में 5 मैच जीतकर 11 अंक हासिल किए थे, एक अंक बारिश से मैच गंवाने पर मिला था। आज का मुकाबला हारने पर केकेआर आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications