Parle Melody Viral Video: मोदी ने मेलोनी को खिलाई टॉफी, तो पार्ले ने दिया ऐसा रिएक्शन हो गया वायरल

Parle Melody Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे का एक छोटा-सा पल इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मशहूर "Melody" टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद इंटरनेट पर #Melodi फिर ट्रेंड करने लगा। अब इस वायरल मोमेंट पर Parle Products ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि वह 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रही है। इसके बाद लोगों ने इस पूरे मामले को "टॉफी वाली डिप्लोमेसी" कहना शुरू कर दिया।

Parle Melody Viral Video

Parle ने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

Parle Products ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वह वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। कंपनी ने कैप्शन में लिखा, "Sweetening relationships since 1983." यानी कंपनी 1983 से रिश्तों में मिठास घोल रही है। Parle का यह पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग कहने लगे कि अब Melody सिर्फ टॉफी नहीं, बल्कि भारत की "सॉफ्ट डिप्लोमेसी" का हिस्सा बन गई है।

Parle ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

ट्विटर पर Parle Products ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद, जिन्होंने Parle Melody को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। Parle Products के लिए यह गर्व का पल है कि भारत की पसंदीदा टॉफी अब दुनिया भर में पहचान बना रही है और सीमाओं के पार लोगों तक पहुंच रही है।"

PM Modi gifts Melody to Meloni: मेलोनी का रिएक्शन भी हुआ वायरल

वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती नजर आती हैं कि पीएम मोदी उनके लिए "बहुत, बहुत अच्छी टॉफी" लेकर आए हैं। इसके बाद दोनों नेताओं की हंसी और हल्का-फुल्का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। मेलोनी ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। यही वजह है कि कुछ ही घंटों में #Melodi इंटरनेट पर फिर ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने इस पल को भारत-इटली दोस्ती का "सबसे स्वीट मोमेंट" बताया।

आखिर क्या है #Melodi ट्रेंड?

#Melodi दरअसल मोदी और मेलोनी के नाम को मिलाकर बनाया गया एक सोशल मीडिया ट्रेंड है। इसकी शुरुआत 2023 में COP28 समिट के दौरान हुई थी, जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर करते हुए "Good friends at COP28 #Melodi" लिखा था। तब से दोनों नेताओं की हर मुलाकात पर यह हैशटैग वायरल होने लगता है। अब Melody टॉफी वाले वीडियो ने इस ट्रेंड को और ज्यादा पॉपुलर बना दिया है।

सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार रिएक्शन

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर मीम्स और फैन एडिट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि "Melody इतनी चॉकलेटी क्यों है" का जवाब अब इंटरनेशनल लेवल पर मिल गया। कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि Parle ने भी नहीं सोचा होगा कि उसकी टॉफी एक दिन वैश्विक राजनीति का हिस्सा बन जाएगी। वहीं कई यूजर्स ने इसे भारत की सांस्कृतिक पहचान और पीएम मोदी की खास डिप्लोमैटिक स्टाइल से जोड़कर देखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+