सुशांत केस: कोर्ट ने ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक NCB की हिरासत में भेजा
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के अलावा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच कर रही है। इस बीच स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक एनसीबी (NCB) की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया था कि एनसीबी मुंबई ने ड्रग पैडलर्स क्रिस कोस्टा और सूर्यदीप को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के सामने रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन का नाम लिया है। इसकी पुष्टि खुद एनसीबी ने की है। एनसीबी का कहना है कि अभी इन लोगों को समन नहीं भेजा गया है। वहीं जांच करते-करते एनसीबी की टीम एक टापू पर बने सुशांत के फार्महाउस तक जा पहुंची है। यहां एनसीबी की टीम ने एक व्यक्ति का बयान भी दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications