MP News: ट्विशा शर्मा प्रकरण में परिवार से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, हर संभव मदद का दिया भरोसा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा के परिवार से मुलाकात की, सरकारी मदद का आश्वासन दिया और संभावित सीबीआई जांच का संकेत दिया। पोस्टमार्टम का अंतिम फैसला अदालत के पास है, और यदि रिश्तेदार अनुरोध करते हैं तो एम्स दिल्ली के लिए परिवहन की पेशकश की गई है, जो सरकार की सहानुभूतिपूर्ण, गहन कार्रवाई के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
ट्विशा शर्मा मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय में मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस पूरे प्रकरण में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार की जांच एजेंसी सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। हालांकि, यदि परिजन चाहें तो पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित एम्स ले जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार मामले की गंभीरता को देखते हुए हर स्तर पर सहयोग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications