Bengal job scam: 2026 में TMC का क्या होगा, ममता बनर्जी के लिए क्यों बहुत बड़ा झटका है SC का फैसला?
Bengal job scam: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के लिए हाल के दिनों में सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है।
क्योंकि इस फैसले का प्रभाव केवल 26,000 लोगों की नौकरियों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह उनके परिवारों, राज्य की शिक्षा व्यवस्था और आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों पर भी गहरा असर डालेगा।

Bengal job scam: सुप्रीम कोर्ट का फैसला और इसका सियासी असर
सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें 2016 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अवैध ठहराया गया था और 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती रद्द कर दी गई थी।
इसके साथ ही कोर्ट ने इन कर्मचारियों को उनकी वेतन राशि वापस लौटाने का निर्देश भी दिया था। यह फैसला हजारों परिवारों के लिए मुंह से निवाला छिनने जैसा है, जिन्हें अब अपनी आजीविका के लिए नए सिरे से संघर्ष करना होगा।
Bengal Teacher recruitment scam: बंगाल चुनाव से पहले विपक्ष के हाथ लगा बहुत बड़ा सियासी मुद्दा
इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की विपक्षी पार्टियों ने टीएमसी सरकार पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी को 'असफल मुख्यमंत्री' करार देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि टीएमसी सरकार के शासन में योग्यता को पैसे के बदले बेचा गया।
कांग्रेस और वाम दलों ने भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुमन रॉय चौधरी ने कहा कि 'अगर किसी एक को दोष दिया जाए तो यह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस है। उन्होंने मुद्दे को भटकाने की भरपूर कोशिश की। असली कारण ये है कि उनकी पार्टी, उनकी पार्टी के नेताओं ने पैसे लेकर पश्चिम बंगाल में नौकरियां बेच दीं।'
उनका आरोप है कि 'उन्होंने गैर-कानूनी गतिविधियों, मवेशियों की तस्करी से शुरू करके, कोयले की तस्करी, रेत की तस्करी की और नौकरियां बेच दी। छात्रों के OMRC शीट टीएमसी के नेताओं के घरों, बिल्डरों और प्रमोटरों के दफ्तरों से बरामद हुए, जो कि तृणमूल के करीबी थे। बंगाल इस तरह से चलाया जा रहा है।'
वहीं, सीपीआई(एम) के राज्य समिति सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य को एक वर्ष का समय दिया गया था, ताकि वह योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों की सूची अलग कर सके, लेकिन सरकार ऐसा करने में नाकाम रही।
Bengal Teacher recruitment scam: ममता बनर्जी के लिए 2026 कितना मुश्किल?
इस घोटाले का असर टीएमसी पर 2026 के विधानसभा चुनावों में साफ दिखाई दे सकता है। एक तरफ तो योग्य उम्मीदवार अपनी नौकरियों के छिनने से नाराज हैं, वहीं दूसरी ओर वे लोग भी टीएमसी से मायूस और नाराज होंगे, जिन्होंने पैसे देकर नौकरियां हासिल की थीं।
इन दोनों वर्गों का गुस्सा सरकार के खिलाफ जाएगा, जिसका सीधा असर टीएमसी को मिल रहे अबतक के जन-समर्थन पर पड़ सकता है।
इसके अलावा, टीएमसी पर भ्रष्टाचार के बढ़ते आरोपों से पार्टी की छवि को भारी नुकसान हो सकता है। बंगाल में हाल के वर्षों में कई घोटाले सामने आए हैं, जिनमें कोयला घोटाला, गौ तस्करी और अब शिक्षक भर्ती घोटाले पर तो देश की सर्वोच्च अदालत ने ही मुहर लगा दी है।
Bengal job scam: क्या टीएमसी अपनी छवि सुधार पाएगी?
ममता बनर्जी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वे इस झटके से कैसे उबरें और 2026 में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नए कानूनी विकल्पों की तलाश की जा सकती है, लेकिन जनता के गुस्से को शांत करना आसान नहीं होगा।
अगर टीएमसी इस मुद्दे को सही तरीके से नहीं संभाल पाती है, तो यह मामला 2026 में विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है। क्योंकि, इस घोटाले से यह साफ हो गया है कि तृणमूल सरकार पारदर्शिता और सुशासन देने में नाकाम रही है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications