केजरीवाल ने EVM पर उठाए गंभीर सवाल, कई बूथों पर अपने ही कार्यकर्ताओं के वोट नहीं मिले
अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी।
नई दिल्ली। हाल ही में खत्म हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में ईवीएम में कथित गड़बड़ी को लेकर छिड़ा विवाद थम नहीं रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई है। केजरीवाल ने बुधवार को मीडिया के सामने कहा कि चुनाव में कई एक्सपर्ट लोगों ने कहा कि पंजाब में अकाली दल के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और आम आदमी पार्टी जीत रही है। इसके बावजूद चुनाव में 'आप' को 25 फीसदी वोट मिले और अकाली दल को 31 फीसदी, आखिर ये कैसे संभव है?

अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई कि ईवीएम के जरिए यह संभव है कि आम आदमी पार्टी का 20 से 25 प्रतिशत वोट शेयर शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर जनता के मन में एक अविश्वास का माहौल है। यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह लोगों के मन से इस अविश्वास को निकाले ताकि जनता का भरोसा चुनाव व्यवस्था पर बना रहे। केजरीवाल ने कहा हम गोवा में अपनी हार को स्वीकार करते हैं लेकिन पंजाब को लेकर हमारे मन में कई सवाल हैं।
हमारे कार्यकर्ताओं के वोट कहां गए?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को वीवीपीएटी (वोट डालने के बाद ईवीएम से निकलने वाली पर्ची) और ईवीएम के परिणाम का मिलान करना चाहिए। अगर ये दोनों आंकड़े आपस में मेल खाते हैं तो लोगों को विश्वास चुनाव आयोग पर और बढ़ेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बूथों पर हमारे कार्यकर्ताओं की शिकायत आई है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया लेकिन मतगणना में उस बूथ पर वोट ही कम निकले। बूथ पर 'आप' को मिले वोटों की संख्या हमारे कार्यकर्ताओं के वोटों से भी कम निकली, तो फिर हमारे कार्यकर्ताओं के वोट कहां गए?
'मेरी बात सुनकर आप सब मेरा मजाक बनाएंगे'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कौन है? उन्होंने कहा कि इस बात को सुनकर आप सब मेरा मजाक बनाएंगे, मेरा हैश टैग चलाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि कई विकसित देश गड़बड़ी के चलते ईवीएम को बैन कर चुके हैं। यहां तक कि जब भाजपा सत्ता में थी तब लालकृष्ण आडवाणी ने भी कहा था ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अगले एक दो दिनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को चिठ्ठी लिखेंगे कि ईवीएम के परिणाम और वीवीपीएटी का मिलान कराया जाए।
एमसीडी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग
गौरतलब है कि मंगलवार को एमसीडी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने को कहा। हालांकि चुनाव आयोग ने दोनों दलों की मांग ठुकराते हुए कहा कि चुनाव ईवीएम मशीन के जरिए ही होंगे। ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे काम करती है ईवीएम मशीन, जानिए
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications