पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद परिवार से मिलीं मदर टेरेसा ने कहा था, आओ मेरे साथ काम करो: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को मदर टेरेसा को उनकी 110 वीं जयंती पर याद करते हुए एक रोचक तथ्य शेयर किया। वर्ष 1991 में पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की घटना को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वो गांधी परिवार से मिली थीं, तो उन्होंने कहा कि आओ और मेरे साथ काम करो।


मदर टेरेसा पिता की मौत के बाद गांधी परिवार से मिलीं थींः प्रियंका गांधी
बकौल प्रियंका गांधी वाड्रा, पिता की मौत के बाद कोलकाता की मदर टेरेसा से गांधी परिवार से मिलीं थी, तो उन्होंने मुझसे मेरा हाथ पकड़ कर कहा था कि आओ और मेरे साथ काम करो।
Recommended Video

राजीव गांधी की हत्या के बाद मदर टेरेसा गांधी परिवार को देखने आईं थीं
कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट में कहा, "पिता राजीव गांधी की हत्या के कुछ समय बाद मदर टेरेसा गांधी परिवार को देखने आईं थीं। उन्होंने बताया कि उन्हें बुखार था। मदर टेरेसा उनके बिस्तर के पास बैठी थीं, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ कर कहा 'आओ और मेरे साथ काम करो'।"

मैं कई सालों तक मिशनरीज ऑफ चैरिटी के साथ काम करती रहीं: प्रियंका
एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी वाड्रा बताती हैं कि कैसे मदर टेरेसा के आह्वान के बाद वो कई सालों तक उनके साथ काम करती रहीं। इस बीच उन्होंने भी जताया, जिन्होंने उन्हें निस्वार्थ सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाया था। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी बहनों के साथ काम करने की दो तस्वीरें भी ट्वीट कीं हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मदर टेरेसा को जयंती पर श्रद्धांजलि दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मदर टेरेसा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। बनर्जी ने ट्वीट में कहा, हम हमेशा एक-दूसरे से मुस्कुराहट के साथ मिलते हैं, क्योंकि मुस्कान प्यार की शुरुआत है।

1929 में भारत आईं मदर टेरेसा ने कलकत्ता के सेंट मैरी हाई स्कूल में शिक्षक थीं
मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कोप्जे में जातीय अल्बानियाई के एक परिवार में हुआ था। वह 1929 में भारत आईं और कलकत्ता के सेंट मैरी हाई स्कूल में एक शिक्षक के रूप में काम किया। 1950 में उन्होंने गरीबों के लिए काम करने के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी की शुरुआत की।

मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया
मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। 2017 में उन्हें दलितों के लिए काम करने के लिए वेटिकन पोप द्वारा कलकत्ता के आर्चडायसी का संरक्षक संत घोषित किया गया। 5 सितंबर, 1997 को कोलकाता में मदर टेरेसा का निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications