कोलकाता: मदर टेरेसा की जयंती आज, मदर हाउस में की गईं शांति प्रार्थना

Recommended Video

    Mother Teresa: एक नाम जिसने दुनिया को जीत लिया |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली मदर टेरेसा की आज 109 वीं जयंती है। इसको लेकर देशभर में जगह जगह आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के मदर हाउस में शांति प्रार्थना रखी गई। बता दें कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा करने में व्यतीत किया। उनके विचारों ने समाज में शांति और प्रेम बनाए रखने का काम किया। उनके महान कामों के चलते ही साल 1979 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोलकाता के मदर हाउस में इसके लिए आज विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ। ये आयोजन मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सिस्टर्स की ओर से किया गया।

    Peace prayers performed at Mother House in memory of Mother Teresa in kolkata

    टेरेसा का जन्म 26 अगस्त, 1910 को मेसिडोनिया के स्कोप्जे शहर में हुआ था। वे साल 1929 में भारत आईं और हमेशा के लिए यहीं की होकर रह गईं। बल्कि 1948 में उन्हें भारत की नागरिकता भी मिल गई थी। उन्होंने साल 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। उनकी द्वारा स्थापित की गई संस्था, मिशनरीज ऑफ चैरिटी दुनिया के 123 देशों में 4500 सिस्टर के जरिए लोगों की सेवा निरंतर जारी रखे हुए है। इसके बाद टेरेसा ने कोलकाता में ही अपना घर बनाया और 68 साल तक लोगों को मानवता की शिक्षा दी। गौरतलब है कि भारत से पहले वे ऑटोमन, सर्बिया, बुल्गेरिया और युगोस्लाविया की नागरिक रह चुकी थीं।

    यहां बता दें कि मदर टेरेसा को साल 1962 में भारत सरकार द्वारा 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया। इसी साल फिलिपींस के दिवंगत राष्ट्रपति के नाम पर उन्हें 'रेमन मैगसेसे' पुरस्कार दिया गया। साल 1972 में उन्हें दिल्ली में 'जवाहर लाल नेहरू अवार्ड फॉर इंटरनेशनल अंडरस्टेंडिंग' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिर साल 1973 में उन्हें लंदन में 'फाउंडेशन प्राइज फॉर प्रॉग्रेस इन रिलीजन' का सम्मान दिया गया। वर्ष 1980 में भारत सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें- पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+