Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: पैन कार्ड केस में आजम खान दोषी करार
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद से पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को घोषणा की कि वह राजनीति और अपने परिवार को छोड़ रही हैं, जिसके बाद तेजस्वी यादव लोगों को निशाने पर है, हालांकि अभी तक इस बारे में उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है तो वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है और कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
रामनगर के एक परिवार के 18 लोग की मौत हुई-वक्फ बोर्ड के चेयरमैन
सऊदी अरब में हुए बस हादसे पर तेलंगाना वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी का कहना है, "कल रात मक्का से उमराह पूरा करके मदीना आ रहे तेलंगाना के तीर्थयात्री मदीना से 25 किलोमीटर पहले मुफरीहाट में हादसे का शिकार हो गए। यह तब हुआ जब 45 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस एक तेल टैंकर से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, इसमें लगभग 42 लोगों की मौत हो गई है और एक बच्चा घायल है जिसका इलाज चल रहा है। सरकार और रेवंत रेड्डी के निर्देशानुसार, हम वहां के अधिकारियों के संपर्क में हैं... रामनगर के एक परिवार के 18 लोग और पुराने शहर में रहने वाले दूसरे परिवार के 16 सदस्य इसमें शामिल हैं। बाकी जानकारी उपलब्ध होने पर हम साझा करेंगे।"
हसीना ने दिया प्रदर्शनकारियों को मारने का ऑर्डर- ICT
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की एक अदालत ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी ठहराया है। महीनों तक चले मुकदमे में उन्हें पिछले वर्ष छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह पर घातक कार्रवाई का आदेश देने का दोषी पाया गया था।
शपथ ग्रहण समारोह 20 तारीख को होगा-जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा, "पूरी बात अखबारों और मीडिया में आ रही है। हमें व्यक्तिगत रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहना है। शपथ ग्रहण समारोह 20 तारीख को होगा, और प्रधानमंत्री भी वहां होंगे... मंत्री बनने वालों के नाम सामने आ रहे हैं, कि 35-36 होंगे, जिनमें से 16 भाजपा से, 14-15 जदयू से, 3 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से, और 1-1 हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (एस) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से... हम इस जीत के लिए बिहार की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं..."
'शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ'
केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, "सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई दुखद बस दुर्घटना से मैं स्तब्ध और अत्यंत दुखी हूँ। इस दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्री मारे गए। हम अपने दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में हैं जो अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ..."
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जताया शोक
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'
Bangladesh में फिर भड़की हिंसा, क्या है मामला?
Bangladesh में फिर भड़की हिंसा, पुलिस को मिला 'गोली मारो' ऑर्डर, क्या है मामला?
More From
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी -
Delhi Weather: मंडे बनेगा रेन डे! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पूरा हफ्ता कैसा रहेगा मौसम? -
Guwahati Weather Alert: गुवाहाटी में बारिश बिगाड़ेगी IPL 2026 का खेल? नमी 100% तक पहुंची-IMD का तगड़ा अलर्ट -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications