Hajj Yusuf Ismail Hashem कौन था? बेरूत में इजरायली की सटीक स्ट्राइक, 40 साल का आतंकी करियर एक झटके में खत्म
Hajj Yusuf Ismail Hashem Died In Israel Air Strike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। लेबनान (Lebanon) की राजधानी बेरूत (Beirut) में हुए एक हमले में Hezbollah (हिज्बुल्लाह)के के दक्षिणी मोर्चे (Southern Front) के सीनियर कमांडर हाजी यूसुफ इस्माइल हाशेम को इजरायली नौसेना ने मार गिराया।
यह हमला मंगलवार (31 मार्च 2026) को हुआ और IDF ने इसे 'सटीक स्ट्राइक' बताया। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया। कमांडर के मारे जाने को इजरायल के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। खासकर तब जब ईरान के साथ तनाव चरम पर है।

Who Was Hajj Yusuf Ismail Hashem: हाजी यूसुफ इस्माइल हाशेम कौन थे?
- 40 साल से ज्यादा का अनुभव: हाशेम हिजबुल्लाह के "मुख्य स्तंभों" में से एक थे। उन्होंने दक्षिणी लेबनान में संगठन की सारी सैन्य गतिविधियां संभाली हुई थीं।
- मुख्य जिम्मेदारी: दक्षिणी मोर्चे का पूरा कमान। इसमें शामिल थे-नासिर, अजीज और बदर यूनिट्स। ये यूनिट्स IDF सैनिकों से सीधे मुकाबला करने और इजरायली इलाकों में रॉकेट व UAV (ड्रोन) हमले करने के लिए मशहूर थीं।
- इजरायली नागरिकों पर हमले: IDF के मुताबिक, हाशेम ने सालों से (खासकर हाल के महीनों में) इजरायली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हजारों आतंकी हमलों की प्लानिंग और एक्जीक्यूशन की कमान संभाली थी।
कैसे बने दक्षिणी मोर्चे के कमांडर?
सितंबर 2024 में हिज्बुल्लाह के बड़े नेता अली कराकी इजरायली हमले में हसन नसरुल्लाह के साथ मारे गए थे। उसी के बाद हाशेम ने दक्षिणी मोर्चे की कमान संभाली। कराकी भी हिज्बुल्लाह के बहुत बड़े कमांडर थे। हाशेम ने न सिर्फ यूनिट्स को फिर से खड़ा किया, बल्कि रॉकेट और ड्रोन हमलों को और तेज भी किया।
IDF का बयान: 'बड़ा झटका'
इजरायली सेना ने स्पष्ट कहा कि हाशेम हिज्बुल्लाह की 'आतंकी क्षमता' के लिए एक प्रमुख व्यक्ति थे। उनके मारे जाने से दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह की लड़ाई और इजरायल पर हमले की क्षमता को काफी नुकसान पहुंचा है। यह हमला इंटेलिजेंस डायरेक्टरेट और नॉर्दर्न कमांड की मदद से नौसेना ने अंजाम दिया।
क्यों मायने रखता है यह हमला?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच यह हिज्बुल्लाह का सबसे सीनियर कमांडर है, जिसे इजरायल ने मारा है। हाशेम न सिर्फ फ्रंटलाइन पर लड़ाई लड़ रहे थे, बल्कि संगठन के पुनर्निर्माण और नए हमलों की तैयारी में भी अहम भूमिका निभा रहे थे। हिज्बुल्लाह के लिए यह नुकसान दोहरी मार है-एक तो कमांडर चला गया, दूसरे दक्षिणी मोर्चे की पूरी रणनीति प्रभावित होगी।
अभी तक हिज्बुल्लाह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन लेबनान में तनाव और बढ़ने की आशंका है। 40 साल का आतंकी सफर एक हमले में खत्म। यह घटना दिखाती है कि इजरायल हिज्बुल्लाह की कमान को किस तरह निशाना बना रहा है-चाहे वो बेरूत हो या दक्षिणी लेबनान। क्या लगता है आपको-यह हमला हिज्बुल्लाह को कितना कमजोर करेगा? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं। अपडेट्स के लिए बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications