Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक अपूरणीय क्षति: चिरंजीवी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: आज अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप से 11वां जत्था रवाना हुआ तो वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ तेलुगू अभिनेता और पूर्व भाजपा विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Jul 13, 2025, 1:33 PM IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दी कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू दिग्गज अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के बाद उनके आवास से रवाना हुए।
Jul 13, 2025, 1:03 PM IST

Mental Trauma से गुजर रहे प्लेन क्रैश में जिंदा बचे विश्वास

'सोते-सोते उठ जाता है, रहता है गमगीन', Air India Crash में जिंदा बचने वाले विश्वास की हालत खराब
Jul 13, 2025, 1:02 PM IST

OI Exclusive: बिहर में बढ़ रहा अपराध, सिस्टम की नाकामी या...

OI Exclusive: बिहर में बढ़ रहा अपराध,सिस्टम की नाकामी या राजनीतिक शह, पूर्व IPS अमिताभ ने बताया जिम्मेदार कौन?
Jul 13, 2025, 1:02 PM IST

'कोटा श्रीनिवास राव का निधन एक अपूरणीय क्षति'

कोटा श्रीनिवास राव एक महान चरित्र अभिनेता थे। हम दोनों ने एक ही फिल्म 'प्रणाम खारेदु' से काम करना शुरू किया था। मेरे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध थे, उनके साथ हर फिल्म खास होती थी। कोटा श्रीनिवास राव का निधन उनके परिवार और उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। यह बहुत बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं: चिरंजीवी
Jul 13, 2025, 10:44 AM IST

'सभी शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं'

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, 'देवभूमि पर आने वाले सभी शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा-2025 की हार्दिक शुभकामनाएं! परम पूज्य महादेव की कृपा से यह पावन यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। यही हमारी हार्दिक प्रार्थना है। आस्था और भक्ति के इस महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आनंदमय बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यात्रा के दौरान माँ गंगा की निर्मलता और समाज में अनुशासन की भावना बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। हर-हर महादेव!'
Jul 13, 2025, 10:13 AM IST

पटना में बीजेपी नेता सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, तेजस्वी ने उठाए सवाल।
Jul 13, 2025, 10:09 AM IST

भाषा विवाद पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चौंकाने वाला बयान

मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान ले लो, भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चौंकाने वाला बयान, भाषा विवाद पर ये क्या कह दिया
Jul 13, 2025, 10:08 AM IST

राज्यसभा के लिए उज्ज्वल निकम सहित 4 हस्तियां मनोनीत

कौन हैं हर्षवर्धन श्रृंगला, उज्ज्वल निकम, मीनाक्षी जैन, सी. सदानंदन मस्ते? जो राज्यसभा के लिए हुए मनोनीत
Jul 13, 2025, 9:49 AM IST

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया

राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार लोगों को मनोनीत किया है। इनमें सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर, भारत के पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और प्रख्यात इतिहासकार एवं शिक्षाविद् मीनाक्षी जैन का नाम शामिल है।
Jul 13, 2025, 9:45 AM IST

Aaj Ka Mausam: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
Jul 13, 2025, 9:44 AM IST

Sawan में करें शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, मिलेगी सफलता

Sawan 2025: श्रावण में हर दिन करें शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, होगी हर मनोकामना पूरी
Jul 13, 2025, 9:44 AM IST

शनि की बदली चाल, संभलकर रहें सभी राशि के जातक

Shani Vakri 2025: शनि की बदली चाल, संभलकर रहें सभी राशि के जातक वरना होगा तगड़ा नुकसान
Jul 13, 2025, 9:44 AM IST

OI Exclusive Interview: तेज प्रताप यादव ने खोले चुनावी पत्ते

OI Exclusive Interview: तेज प्रताप यादव ने खोले 2025 के चुनावी पत्ते, कौन किस पर भारी?, CM नीतीश को दी ये सलाह
Jul 13, 2025, 9:43 AM IST

सिने जगत से आई मनहूस खबर, मशहूर अभिनेता का निधन

सिने जगत से आई मनहूस खबर, मशहूर अभिनेता का निधन, दो दिन पहले ही मनाया था 83वां जन्मदिन , CM ने जताया शोक
Jul 13, 2025, 9:43 AM IST

चीन-सिंगापुर दौरे पर जाएंगे एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज से चीन-सिंगापुर दौरे पर जाएंगे। जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+