Sawan 2025: श्रावण में हर दिन करें शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ, होगी हर मनोकामना पूरी
Sawan 2025: शिवसहस्रनाम एक ऐसा स्तोत्र है जिसमें सदाशिव के एक हजार नाम वर्णित है। शिव का प्रत्येक नाम किसी विशिष्ट कार्य की सिद्धि प्रदान करने वाला है। इसका पाठ करने से संसार की ऐसी कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य प्राप्त नहीं कर सकता। शिवसहस्रनाम का पाठ स्वयं भगवान विष्णु ने किया था, जिससे प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें सुदर्शन चक्र प्रदान किया था।
यह पाठ समस्त आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला और मनुष्य को समस्त सुख, भोग, ऐश्वर्य हर प्रकार की चीजें प्रदान करता है।

कैसे करें पाठ (Sawan 2025)
शिवसहस्रनाम का पाठ पूरे श्रावण मास में हर दिन करना चाहिए। इसके लिए स्नानादि से निवृत्त होकर एक चौकी पर शिवलिंग स्थापित करें। इसका पूजन करने के उपरांत बिल्व पत्र, आंकड़ा, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित कर नैवेद्य लगाएं और शिवसहस्रनाम का पाठ प्रारंभ करें। पाठ के पश्चात आरती करें और क्षमापना करें। पाठ प्रारंभ करने से पूर्व संकल्प लेना अत्यंत आवश्यक है। यह संकल्प किसी कामना की पूर्ति के लिए या निष्काम भी लिया जा सकता है।
शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने के लाभ (Sawan 2025)
- जो श्रावण में शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते हैं या करवाते हैं उन्हें स्वप्न में भी कभी दुख नहीं होता।
- भीषण संकट के समय यदि विधिपूर्वक शिवसहस्रनाम स्तोत्र की सौ आवृत्ति की जाए तो कितना भी कठिन संकट हो वह दूर हो जाता है।
- शिवसहस्रनाम स्तोत्र के पाठ से समस्त रोग समाप्त हो जाते हैं। विधिपूर्वक करने से असाध्य रोग दूर हो जाते हैं।
- शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ धन, ऐश्वर्य, संपत्ति, सुख और भोग प्रदान करने वाला है। सभी अभिलाषाएं पूरी हो जाती हैं।
- जिस कामना की पूर्ति के लिए इसका पाठ किया जाएगा, वह निश्चित रूप से पूरी होती है।
- जो मनुष्य नित्य प्रात: शिव पूजन करने के बाद शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करता है, उसे समस्त संपत्ति प्राप्त होती है।
- जिन युवक युवतियों के विवाह में समस्या आ रही है वे 41 दिन लगातार शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
समापन कैसे करें (Sawan 2025)
जो लोग श्रावण में एक मास का संकल्प लेकर शिवसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करते हैं या करवाते हैं वे श्रावण के अंतिम दिन इसका हवन भी करवाएं। एक शिवसहस्रनाम स्तोत्र पाठ के साथ आहुति डालें। शीघ्र ही संकल्प सिद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications