OI Exclusive Interview: तेज प्रताप यादव ने खोले 2025 के चुनावी पत्ते, कौन किस पर भारी?, CM नीतीश को दी ये सलाह

Exclusive Interview: बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राज्य की सियासी ज़मीन गर्म होती जा रही है। इसी बीच वन इंडिया हिंदी के सीनियर रिपोर्टर इंज़माम वहिदी से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खास बातचीत की।

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने अपनी चुनावी रणनीति, मुख्य मुद्दों, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दी। उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी, नीचे दिए वीडियो में आप देख सकते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा?

Exclusive Interview

लक्ष्य-विजय मंत्र: जनता से सीधा संवाद
तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस बार उनका फोकस पूरी तरह से जनता से सीधे संपर्क पर रहेगा। वह गांव, गली और नुक्कड़ तक जाकर लोगों की बात सुनना चाहते हैं। उनका मानना है कि जमीनी जुड़ाव ही असली चुनावी ताकत है।
"हम जनता के बीच जाएंगे, उनके मुद्दों को महसूस करेंगे और उसी के आधार पर काम करेंगे," - तेज प्रताप यादव

मुख्य मुद्दे: बेरोज़गारी, किसान, शिक्षा और महिला सुरक्षा
तेज प्रताप यादव ने साफ किया कि उनका चुनावी एजेंडा समाज के बुनियादी मुद्दों पर आधारित होगा। इसमें बेरोज़गारी, किसानों की स्थिति, महिला सुरक्षा, और शिक्षा प्रमुख हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास को सबसे अहम बताते हुए कहा कि बदलाव वहीं से शुरू होता है।

'तेजू भैया' ने दी CM नीतीश को सलाह
तेज प्रताप याद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधी सलाह देते हुए कहा कि अब आपसे सरकार चल नहीं पा रही है। बिहार में अपराध बढ़ता ही जा रहा है, महाजंगलराज बन गया है। इसलिए कमंडल उठाकर हरिद्वार और ऋषिकेश चले जाएं।

चुनाव की तैयारी में जुटे तेज प्रताप
तेज प्रताप ने कहा कि अब समय आ गया है जब बिहार की राजनीति को धर्म और जाती की सीमाओं से ऊपर उठकर विकास के एजेंडे पर जनता मतदान करेगी। अपने संगठनात्मक रोल को लेकर उन्होंने कहा कि टीम तेज प्रताप ज़मीनी स्तर पर कर रही है। गरीब, युवा और मध्यम वर्ग के बीच पहुंच को और अधिक बढ़ाना प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+