Kota Srinivasa Rao: कौन थे कोटा श्रीनिवास राव? पढ़ें फिल्मी पर्दे से सियासत तक का सफर
Kota Srinivasa Rao: एक दुखद खबर फिल्म जगत से हैं,तेलुगु फिल्म जगत के वयोवृद्ध अभिनेता और भाजपा के पूर्व विधायक कोटा श्रीनिवास राव का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित फिल्मनगर में अपने आवास पर आज सुबह अंतिम सांस ली, बता दें कि दो दिन पहले ही उन्होंने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कंकिपाडु में जन्मे कोटा श्रीनिवास राव ने 1978 में 'प्रणाम खरीडू' से अपने करियर की शुरुआत की थी , बीते चार दशकों से अधिक समय से वो सिनेदर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे।

उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में 750 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया , उन्होंने बेहतरीन निगेटिव और करेक्टर रोल निभाए हैं।
कई मशहूर फिल्मों में किया यादगार अभिनय (Kota Srinivasa Rao)
'आहा ना पेल्लंता!', 'प्रतिघटना', 'कैदी नंबर 786', 'शिवा' और 'यमलीला' उनकी कई मशहूर फिल्में हैं, जिन्हों लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए 2015 में पद्म श्री और नौ नंदी पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व से MLA रहे (Kota Srinivasa Rao)
अपने अभिनय करियर के अलावा, उन्होंने 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक के रूप में भी कार्य किया।
तेलुगु फ़िल्म उद्योग, प्रशंसक और नेता सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस वक्त उनके आवास पर फिल्म और राजनीतिक जगत के कई दिग्गज नेता अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया शोक
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रख्यात अभिनेता... कोटा श्रीनिवास राव गरु के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। फिल्म उद्योग के लिए, उनका न होना एक अपूरणीय क्षति है। हालाँकि कोटा गरु अब शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जो विविध भूमिकाएं निभाईं, उनके माध्यम से वे तेलुगु लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले... मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
एक नजर कोटा Kota Srinivasa Rao के अब तक के सफर पर
- जन्म: 10 जुलाई 1942, कंकिनपाडु, कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश
- पिता: डॉ. सीता राम अंजनेयुलु
- शिक्षा: बी.एससी की डिग्री
- कॉलेज थिएटर में सक्रिय थे, फिर 1978 में 'Pranam Khareedu' से फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा।
- राव ने करीब 750 फिल्मों में काम किया।
- खलनायक (villain), हास्य (comedy), चरित्र अभिनेता (character roles) जैसे कई अहम रोल निभाए।
- 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व से विधायक रहे।
पुरस्कार:
- नौ नंदी पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में
- 2015 में पद्मश्री से नवाजे गए।












Click it and Unblock the Notifications