Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम पूरे शबाब पर है, कई राज्यों में भारी बरसात हो रही है, भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को भी बहुत सारे राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। नेशनल कैपिटल में आज पूरे दिन रूक-रूककर बरसात होने की आशंका बनी हुई है।

आईएमडी के मुताबिक रूक-रूककर हो रही बरसात के कारण उमस से लोगों को फौरी तौर से राहत मिलेगी।हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

Aaj Ka Mausam

रविवार को दिल्ली में पूरे दिन बरसात होगी और तेज हवाएं चल सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट

बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड 60-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 119 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -84 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -92 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -115 एक्यूआई

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात में हल्की बरसात के आसार

अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, कच्छ, गांधीनगर में भारी बरसात होने के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया था।

पंजाब में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

अमृतसर, लुधियाना , जालंधर, कपूरथला,बरनाला , मोहाली में आरेंज अलर्ट जारी तो वहीं गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला, सिरसा, सोनीपत, यमुना नगर में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में होगी भारी बरसात

प्रतापगढ़, सुलतानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, इटावा, मुगलसराय, औरैया, और प्रयागराज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में भी चेतावनी जारी (Aaj Ka Mausam)

बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, सीकर , जोधपुर में भारी बरसात होने के आसार हैं।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की, कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड में रेड अलर्ट आज भी जारी है।

कर्नाटक में होगी बरसात

बेंगलुरु में मौसम शुष्क रहेगा तो वहीं मैसूर, बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में आज भी रेड अलर्ट जारी है। इसके अलावा बंगाल , पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+