'मराठी नहीं बोलूंगा, चाहे जान ले लो', भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बड़ा बयान, भाषा विवाद पर ये क्या कह दिया
Pawan Singh on Language Controversy: महाराष्ट्र में इन दिनों मराठी और हिंदी भाषा को लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। हाल ही में कुछ घटनाओं में उन लोगों पर हमला किया गया जो मराठी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।
भाषा विवाद पर भोजपुरी स्टार पव सिंह का बयान
इस पूरे विवाद पर अब कई सेलेब्स ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह ने इस मुद्दे पर खुलकर बयान दिया है। पवन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें मराठी भाषा नहीं आती है और वे इसे बोलने के लिए मजबूर नहीं किए जा सकते।

'मुझे मराठी नहीं आती, और न ही मैं बोलूंगा'
-पवन सिंह ने कहा- मेरा जन्म बंगाल में हुआ, लेकिन मैं बांग्ला नहीं जानता। मुझे लगता नहीं कि अब मैं बांग्ला सीख भी पाऊंगा। यही बात मराठी पर भी लागू होती है। महाराष्ट्र में रहना कोई यह तय नहीं करता कि मुझे मराठी बोलनी ही होगी। मुझे हिंदी बोलने का अधिकार है।
-पवन सिंह ने कहा- अगर मैं हिंदी में बात करता हूं तो इसमें गलत क्या है? क्या मराठी न बोलने पर कोई मुझे मार डालेगा? मुझे मरने से डर नहीं लगता। मराठी नहीं आती और ना ही मैं बोलूंगा, चाहे जान ले लो।
अनूप जलोटा ने कही ऐसी बात
दूसरी ओर, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस मुद्दे पर काफी सधी हुई प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि उन्हें मराठी भाषा बेहद प्रिय है और वह मराठी में गीत भी गाते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और देशभर में इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इंसान को जितनी भाषाएं आएं, उतना बेहतर है, लेकिन अपनी मातृभाषा हिंदी को कभी न भूलें।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह की पहचान
आपको बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के लिए भी एक गाना 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' गाया था, जिसमें श्रद्धा कपूर ने धमाकेदार डांस किया था। ये गाना जबरदस्त हिट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications