Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: ठाकरे गुट के पास विकास के मुद्दे नहीं- एकनाथ शिंदे
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) से अलग कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में मौसम बदल गया है। कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत बेहाल है तो वहीं दिल्ली समेत कई राज्यो में आज 'कोल्डवेव' का अलर्ट जारी किया गया है। देश-दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों को जानने के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के साथ, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
सोमनाथ से क्या है अमिताभ बच्चन का कनेक्शन?
Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ से क्या है अमिताभ बच्चन का खास कनेक्शन? क्यों हुआ VIDEO वायरल?
पंजाब में बढ़ाई गई छुट्टियां, अब कब खुलेंगे स्कूल?
Punjab School Closed: पंजाब में पारा पहुंचा 7 डिग्री, बढ़ाई गई छुट्टियां, अब कब खुलेंगे स्कूल?
कौन हैं प्रिया अग्रवाल? क्या बनेंगी Vedanta की उत्तराधिकारी?
Priya Agarwal: कौन हैं प्रिया अग्रवाल? अग्निवेश की मौत के बाद वेदांता की बनेंगी उत्तराधिकारी? कहां हैं पति?
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE कपिल मिश्रा ने एक फ़र्ज़ी वीडियो ट्वीट किया-AAP
AAP विधायक संजीव झा ने कहा, "हमने अभी स्पीकर के पास शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के उपनेता मुकेश अहलावत ने यह शिकायत दर्ज कराई है। हमने तीन मांगें रखी हैं। पहली, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने एक फ़र्ज़ी वीडियो ट्वीट किया। इसलिए, कपिल मिश्रा की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। जिन सभी विधायकों ने इसे रीट्वीट किया है, उन्हें छह महीने के लिए सस्पेंड किया जाना चाहिए, और तीसरी, हमें पूरा वीडियो दिया जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके, जिससे पता चले कि उन्होंने अपनी घटिया राजनीति के लिए गुरु साहिब का अपमान कैसे किया... पूरी भारतीय जनता पार्टी को ऐसे फ़र्ज़ी वीडियो ट्वीट करने और गुरु साहिब का नाम अपनी सस्ती राजनीति में घसीटने के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए... स्पीकर ने हमें भरोसा दिलाया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी..."
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज़ नहीं-राशिद अल्वी
कानपुर में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है... इसमें पुलिस भी शामिल है... यह किस तरह की सरकार है? उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था जैसी कोई चीज़ नहीं है। एक बीजेपी विधायक पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे और उन्हें हाल ही में ज़मानत मिल गई। यह किस तरह की सरकार है?... अगर इस देश में उत्तर प्रदेश जैसी सरकार आ गई, तो इस देश का क्या होगा? मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।"
UP School Closed: स्कूल की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट
UP School Closed: स्कूल की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, शीतलहर के चलते अब इतने दिन तक बंद रहेंगे विद्यालय
फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD का बुलडोजर एक्शन
Faiz-e-Elahi Masjid Demolition: फ़ैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास MCD का बुलडोजर एक्शन, आंसू गैस से मचा हड़कंप
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: मस्जिद नहीं, तोड़ा जा रहा बारात घर का हिस्सा- DCP सेंट्रल
'मस्जिद नहीं, तोड़ा जा रहा बारात घर का हिस्सा', दिल्ली में एक्शन पर बोले DCP सेंट्रल। आपको बता दें कि दिल्ली के तुर्कमान गेट पर फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाने के लिए MCD ने रात में बुलडोजर कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications