Priya Agarwal: कौन हैं प्रिया अग्रवाल? अग्निवेश की मौत के बाद वेदांता की बनेंगी उत्तराधिकारी? कहां हैं पति?

Vedanta Group, Priya Agarwal: वेदांता रिसोर्सेज के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, इस दुखद खबर ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हुई स्कीइंग दुर्घटना के शिकार अग्निवेश अग्रवाल को न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन बुधवार को उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक भावुक पोस्ट में बताया कि ' अग्निवेश स्कीइंग दुर्घटना के बाद वह ठीक हो रहे थे, हमें लगा बुरा वक्त बीत गया लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।'

Priya Agarwal

वेदांता समूह के फाउंडर अनिल अग्रवाल के इकलौते बेटे थे, उनके निधन ने केवल परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे वेदांता ग्रुप को हिलाकर रख दिया है। अब Vedanta Group की जिम्मेदारी किसके हाथ में होगी यही सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है।

कौन हैं Priya Agarwal?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अग्निवेश के निधन के बाद अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार को अरबों के बिजनेस वाले Vedanta Group की कमान मिल सकती है। वैस भी वो इस ग्रुप की Non-Executive Director हैं और हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की चेयरपर्सन हैं, हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन हैं Priya Agarwal

प्र‍िया हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की चेयरपर्सन हैं, जो कि जो एक नेचुरल रिसोर्स कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 157000 करोड़ रुपये के आस-पास है। यह वेदांता ग्रुप की कंपनियों में से एक है, जिसका मार्केट कैप 254000 करोड़ रुपये है।

Priya Agarwal

कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priya Agarwal?

उन्होंने यूके की वारविक यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और बिजनेस मैनेजमेंट में बैचलर डिग्री हासिल की है।जानवरों के प्रति प्यार के चलते, 2010 में प्रिया ने YODA - Youth Organization in Defence of Animals की स्थापना की, जो आज महाराष्ट्र में सबसे बड़ा एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन है। यह घायल, बीमार और छोड़े गए आवारा जानवरों के रिहैबिलिटेशन पर फोकस करता है, और हर महीने 3000 से ज्यादा जानवरों का रिहैबिलिटेशन करता है।

कौन हैं Priya Agarwal के पति?

प्रिया अग्रवाल हेब्बर का विवाह एक बिजनेसमैन आकर्ष हेब्बर से 2013 में हुआ है, दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम माही है, आकर्ष कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने थडोमल शाहानी इंजीनियरिंग कॉलेज से स्नातक किया है, मुंबई में रहने के दौरान ही प्रिया पहली बार आकर्ष से मिलीं, उनकी दोस्ती जानवरों के प्रति कॉमन प्यार से शुरू हुई थी।

Priya Agarwal

कितनी है Priya Agarwal की नेटवर्थ?

उन्होंने मिलकर एक NGO भी शुरू किया था जिसका नाम 'यूथ ऑर्गनाइजेशन इन डिफेंस ऑफ एनिमल्स' था दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई और फिर परिवार वालों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली। प्रिया अग्रवाल हेब्बर की सही नेट वर्थ की सटिक जानकारी नहीं है लेकिन फोर्ब्स ने 2022 में अनिल अग्रवाल के परिवार की नेट वर्थ 2.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई थीअ, अब चूकिं वो इस परिवार का हिस्सा है तो वो भी अरबों की संपत्ति की मालकिन ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+