Punjab School Closed: पंजाब में पारा पहुंचा 7 डिग्री, बढ़ाई गई छुट्टियां, अब कब खुलेंगे स्कूल?

Punjab School Closed: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर ठंड का शिकार है, पंजाब भी इससे अछूता नहीं है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 9 जनवरी तक यहां पर घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है, जिसमें न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने की आशंका है। जिसके बाद पंजाब में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा की है। इस आदेश के तहत, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि 'यह निर्णय पंजाब के मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान के निर्देश पर लिया गया है।'

Punjab School Closed

'इसका उद्देश्य छात्रों और स्कूल स्टाफ की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूल 14 जनवरी, 2026 को दोबारा खुलेंगे, हालांकि यदि आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड की स्थिति और तेज होती है, तो इन छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा सकता है।'

7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, स्कूल हुए बंद (Punjab School Closed)

बुधवार को यहां पर अधिकतम 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की स्थिति के चलते पंजाब के कई इलाकों में दृश्यता कम बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने औरेंज अलर्ट जारी किया है और राहगीरों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि सुबह-सुबह कोहरा और ठंड दोनों बढ़े हुए हैं।

रात तापमान 4°C-7°C के आसपास जा सकता है (Punjab School Closed)

आज पंजाब में सुबह के समय तापमान काफी कम रहा और दिन के दौरान हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ठंड का प्रभाव बना हुआ है। रात तापमान 4°C-7°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान भी 15°C-17°C के लगभग रहने की संभावना है।

ड्राइविंग करते समय फोग लाइट्स का उपयोग करें (Punjab School Closed)

मौसम विभाग ने अपील की है कि कोहरे में ड्राइविंग करते समय फोग लाइट्स का उपयोग करें तो वहीं सुबह-सुबह अनावश्यक यात्रा टालने की कोशिश करें, गर्म कपड़े पहनें, वृद्ध और बच्चों का विशेष ख्याल रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+