UP School Closed: स्कूल की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, शीतलहर के चलते अब इतने दिन तक बंद रहेंगे विद्यालय
Noida School Closed: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे (Dense Fog) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गिरते तापमान और जीरो विजिबिलिटी (Low Visibility) के कारण बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों और समय में बदलाव की घोषणा की गई है।
भीषण शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।नोएडा और गाजियाबाद में आठवीं (8th) तक के सभी स्कूलों (CBSE, ICSE, IB और UP बोर्ड) को 10 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

नोएडा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार और गाजियाबाद के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, यह आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।
दिल्ली में बढ़ सकती है विंटर वेकेशन
राजधानी दिल्ली में अधिकांश स्कूल पहले से ही सर्दियों की छुट्टियों (Winter Vacations) पर हैं। हालांकि, यदि ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहा, तो शिक्षा विभाग छुट्टियों को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकता है। अधिकारियों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।
दिल्ली-एनसीआर में 10 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 10 जनवरी 2026 तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी रहने का अनुमान है, जिसके लिए मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (Dense to Very Dense Fog) छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी (Visibility) काफी कम रह सकती है और हवाई व रेल यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
इस दौरान न्यूनतम तापमान 6°C से 8°C के बीच रहने और अधिकतम तापमान 16°C से 19°C के आसपास बने रहने की उम्मीद है। शीतलहर (Cold Wave) और 'कोल्ड डे' (Cold Day) जैसी स्थितियां 9 जनवरी तक बनी रह सकती हैं, जिसके बाद कोहरे के प्रभाव में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन ठंड से तत्काल बड़ी राहत मिलने के आसार कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications