Somnath Swabhiman Parv: सोमनाथ से क्या है अमिताभ बच्चन का खास कनेक्शन? क्यों हुआ VIDEO वायरल?
Somnath Swabhiman Parv, Amitabh Bachchan Viral Video : सोमनाथ मंदिर केवल एक मंदिर नहीं बल्कि देश की आन-बान और शान हैं, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अरब सागर के तट पर स्थित ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम है, जहां के बारे में कहा जाता है कि' इस दर से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता, भोलेनाथ हर किसी की झोली भरते हैं।'
ये मंदिर भारतीय सभ्यता,आस्था और पुनर्निर्माण की अदम्य शक्ति का प्रतीक भी है, जिस पर साल 1026 से लेकर अब तक सोमनाथ मंदिर पर कई बार हमले हुए लेकिन आज भी यह पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

इस साल सोमनाथ मंदिर के प्रति अटूट आस्था के 1000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। आपको बता दें इस सोमनाथ मंदिर से बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन का भी खास कनेक्शन है, अब आप सोच रहे होंगे कि कैसै?
सोमनाथ मंदिर से अमिताभ बच्चन का है खास कनेक्शन (Somnath Swabhiman Parv)
दरअसल अमिताभ बच्चन साल 2010 में गुजरात के 'ब्रांड एबेंसडर' थे, पीएम मोदी तब गुजरात के सीएम थे तो उन्होंने अमिताभ बच्चन से निवेदन किया था कि' वो गुजरात टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं, उस वक्त अमितभ के 'खुशबू गुजरात की' अभियान के तहत कई वीडियो वायरल हुए थे जिसकी टैग लाइन थी- 'कुछ दिन तो गुजारो गुजरात में'।

'सदी का महानायक अपने सारे संवाद भूल गया '(Somnath Swabhiman Parv)
उस वक्त इन वीडियो ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी, उन वीडियो में बहुत सारे गुजरात के दर्शनीय स्थल थे,जिसमें सोमनाथ मंदिर भी था, जहां की भव्यता देखकर सदी का महानायक अपने सारे संवाद भूल गया था, ये बात अमिताभ ने अपने कई इंटरव्यू में खुलकर कही भी है।
सोमनाथ मंदिर प्रकृति की अनमोल धरोहर
उस कैंपन के लिए एक भी पैसा ना लेने वाले अमिताभ बच्चन ने एक इवेंट में कहा था कि 'सोमनाथ मंदिर प्रकृति की अनमोल धरोहर में से एक है, जहां हर किसी को एक बार जरूर आना चाहिए'।
उन्होंने सोमनाथ मंदिर से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री और ऑडियो-विजुअल प्रोजेक्ट्स में वॉयस ओवर दिया, जिसमें मंदिर के गौरवशाली इतिहास, विध्वंस और पुनर्निर्माण की गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया और इसलिए आज जब सोमनाथ मंदिर की बात हुई तो अमिताभ का पुराना वीडियो वायरल हो गया।

सोमनाथ मंदिर का इतिहास (Somnath Swabhiman Parv)
सोमनाथ मंदिर का उल्लेख ऋग्वेद, स्कंद पुराण, शिव पुराण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार चंद्रदेव ने भगवान शिव की आराधना कर यहां सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी।
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर
इतिहास के पन्नों में यह मंदिर कई बार विदेशी आक्रमणों का शिकार हुआ। महमूद गजनवी से लेकर अन्य आक्रांताओं ने इसे ध्वस्त किया, लेकिन हर बार यह मंदिर पुनः उसी भव्यता के साथ खड़ा हुआ। आज का सोमनाथ मंदिर भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रेरणा से पुनर्निर्मित हुआ, जो स्वतंत्र भारत में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बना।












Click it and Unblock the Notifications