Haryana Chunav 2024: हरियाणा चुनाव की हॉट सीटों के क्या हाल? सैनी, हुड्डा, फोगाट, चौटाला की हार-जीत का गणित
Haryana Chunav 2024 Hot Seats: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। इस बार पूरे प्रदेश में 1031 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2.03 करोड़ मतदाता करेंगे। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीट लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा से गढ़ी-सांपला-किलोई में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस, ऐलनाबाद में अभय चौटाला इनेलो से, जुलाना में विनेश फोगाट कांग्रेस से, उचाना कलां में दुष्यंत चौटाला जजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ladwa Chunav 2024: लाडवा में BJP के CM नायब सिंह सैनी Vs कांग्रेस के मेवासिंह, किसका पलड़ा भारी?

आइए जानते हैं हरियाणा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीटों पर हार-जीत के समीकरण...
1 नायब सिंह सैनी, लाडवा सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीट लाडवा है। यहां से मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने नायब सिंह सैनी के सामने लाडवा विधायक मेवासिंह को उतारा है। इनके अलावा आप के जोगा सिंह उमरी, जेजेपी के विनोद कुमार शर्मा, इनेलो के सपना बड़शामी मैदान में हैं। जनवरी 2024 में जब भाजपा-जेजेपी का गठबंधन टूटा तो मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मौका दिया था। सैनी ने करनाल सीट से उपचुनाव जीता। अब करनाल की बजाय लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Garhi Sampla-Kiloi Chunav 2024: गढ़ी सांपला-किलोई में मंजू हुड्डा vs भूपेंद्र सिंह हुड्डा
2 भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गढ़ी-सांपला-किलोई सीट: हरियाणा की दूसरी सबसे चर्चित सीट है गढ़ी-सांपला-किलोई सीट। रोहतक जिले की इस हॉट सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके सामने भाजपा ने जिला परिषद सदस्य मंजू हुड्डा को उतारा है, जो गैंगस्टर की पत्नी हैं। कांग्रेस और हुड्डा परिवार के गढ़ कहे जाने वाले रोहतक जिले की सीट से भूपेंद्र के पिता रणवीर सिंह हुड्डा ने साल 1968 को चुनाव जीता था। भूपेंद्र सिंह व मंजू के अलावा जेजेपी के सुशीला देशवाल व इनेलो के कृष्ण भी प्रत्याशी हैं।

यह भी पढ़ें- Uchana Kalan 2024: हॉट सीट उचाना कलां के चुनाव में फंसे दुष्यंत चौटाला, JJP,BJP व INC में कौन जीत रहा?
3 दुष्यंत चौटाला, उचाना कलां सीट: हरियाणा चुनाव 2024 में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सीट उचाना कलां पर भी सबकी नजर है। पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतकर किंगमेकर की भूमिका में आए दुष्यंत चौटाला के सामने कांग्रेस से पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह, भाजपा से देवेंद्र चतर्भुज अत्री, आम आदमी पार्टी से पवन फौजी और इंडियन नेशनल लोक दल से विनोद पाल सिंह दुलगांच हैं। हरियाणा के जींद जिले की उचाना कलां सीट बांगर बेल्ट की सबसे हॉट सीटों में से एक है।

यह भी पढ़ें- Julana Chunav 2024: चौटाला का सवाल-विनेश अपना गोत्र राठी क्यों नहीं लिखतीं? फोगाट ने दिया यह शानदार जवाब
4 विनेश फोगाट, जुलाना सीट: पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन की वजह से फाइनल मुकाबले में एनवक्त पर अयोग्य घोषित हुईं पूर्व रेसलर विनेश फोगाट की प्रतिष्ठा भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में दांव पर लगी हुई है। विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। इनके सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी व आम आदमी पार्टी ने WWE पहलवान कविता दलाल को उतारा है। जुलाना विधानसभा सीट पर साल 2019 में जेजेपी के अमरजीत ढांडा जीते थे। यहां भाजपा कभी नहीं जीत पाई।

यह भी पढ़ें- Ellenabad Chunav 2024: ऐलनाबाद सीट पर भाजपा के अमीर चंद Vs कांग्रेस के भरत सिंह
5 अभय सिंह चौटाला, ऐलनाबाद सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चौटाला से कई उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के पोते अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। हॉट सीट ऐलनाबाद में भाजपा से अमीर चंद तलवारा और कांग्रेस से भरत सिंह बेनीवाल ने ताल ठोक रखी है। सिरसा जिले की ऐलनाबाद सीट इंडियन नेशनल लोकदल के प्रभाव वाली सीटों में से एक है। 2019 के चुनाव में ऐलनाबाद में इनेलो के अभय सिंह चौटाला 11922 वोटों से जीते थे।
यह भी पढ़ें- Panchkula Chunav 2024: पंचकूला में पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन Vs बीजेपी MLA ज्ञानचंद गुप्ता
6 चंद्र मोहन बिश्नोई, पंचकूला सीट: हरियाणा की हॉट सीटों में से एक पंचकूला विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। यहां सेक्टरों के मतदाता अभी चुप्पी साधे हुए हैं। वैश्य वोटर हार-जीत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। अगर वैश्य वोट छिटके तो भाजपा को तगड़ा नुकसान हो सकता है। पंचकूला सीट पर हरियाणा के पूर्व डिप्टी चंद्रमोहन बिश्नोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पांचवीं बार विधायक बनने के लिए मैदान में उतरे चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद के सामने BJP के ज्ञानचंद गुप्ता, जेजेपी के सुशील गर्ग और आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ambala City Chunav 2024: अंबाला शहर में BJP के असीम गोयल Vs कांग्रेस के चौ. निर्मल सिंह, किसका पलड़ा भारी

7 अनिल विज, अंबाला कैंट सीट: पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की मौजूदगी ने अंबाला कैंट सीट को भी हॉट सीट में से एक बना दिया है। छह बार के विधायक अनिल विज तो सीएम पद तक पर दावा ठोंक चुके हैं। अनिल विज के सामने कांग्रेस ने परविंद्र सिंह परी को टिकट दिया है। इनके अलावा कांग्रेस की बागी चित्रा सरवारा भी मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में अनिल विज भाजपा के टिकट पर उतरे थे। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 20,165 मतों से हराया था। चित्रा पिछली बार भी कांग्रेस से बगावत करके मैदान में उतरी थीं।
यह भी पढ़ें- Sirsa Chunav 2024: सिरसा में गोपाल कांडा का खेल बिगाड़ पाएंगे कांग्रेस के गोकुल सेतिया?
8 गोपाल कांडा, सिरसा सीट: हरियाणा के विवादित नेताओं में से गोपाल कांडा की सिरसा हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक है। यह इकलौती सीट है, जहां भाजपा का उम्मीदवार पीछे हट गया था। भाजपा प्रत्याशी ने भी गोपाल कांडा के समर्थन में अपना नामांकन वापिस ले लिया था। गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के गोकुल सेतिया से हो रहा है। गोपाल कांडा ने इनेलो व बसपा से भी सपोर्ट हासिल कर रखा है। समर्थन ले लिया।
यह भी पढ़ें- Hisar Chunav 2024: कौन हैं BJP सांसद की पत्नी शालू, जो हरियाणा चुनाव में निर्दलीय के लिए मांग रहीं वोट
9 सावित्री जिंदल, हिसार सीट: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय उम्मीदवार व भाजपा की बागी हैं। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं, जो मां सावित्री जिंदल के चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाए रखे। हिसार सीट पर जिंदल परिवार का प्रभाव रहा है। 1991 से 2009 तक यहां से जिंदल परिवार 5 बार मैदान में आया और पांचों बार ही जीता। तीन बार ओपी जिंदल खुद जीते और दो बार सावित्री जिंदल। इस बार सावित्री जिंदल का मुकाबला दो बार के विधायक व भाजपा उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़ें- Rania Chunav 2024: रानिया में BJP के शीशपाल कंबोज Vs कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज में कौन जीत रहा?
10 रणजीत चौटाला, रानिया सीट: टिकट कटने से पहले ही बगावत करने वाले रणजीत चौटाला रानियां सीट से निर्दलीय मैदान में हैं। पूर्व डिप्टी सीएम देवीलाल के बेटे रणजीत चौटाला ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दी थी। इनके सामने इनेलो ने देवीलाल के पड़पोते और पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने शीशपाल कंबोज, कांग्रेस ने सर्व मित्र कंबोज और आप ने हैप्पी रानियां को टिकट दिया है।
यह भी पढ़ें- Kaithal Chunav 2024: कैथल में BJP के लीलाराम गुर्जर Vs कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला, किसका पलड़ा भारी?
11 आदित्य सुरजेवाला, कैथल सीट: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की हॉट सीटों में से एक कैथल है। कैथल में पिता की हार का बदला लेने के लिए बेटा मैदान में है। यहां सुरजेवाला परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा ने यहां लीलाराम गुर्जर को उतारा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से सतबीर सिंह गोयत और जननायक जनता पार्टी से संदीप गढ़ी मैदान में हैं। 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला भाजपा के लीलाराम गुर्जर से महज 1246 वोटों से हार गए थे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications