Panchkula Chunav 2024: पंचकूला में पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन Vs बीजेपी MLA ज्ञानचंद गुप्ता
Panchkula Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। हॉट सीट पंचकूला (Hot Seat Panchkula) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?
पंचकूला सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Panchkula Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को पंचकूला सीट पर 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
पंचकूला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा (2019 में 5633 वोटों से जीत)
कुल वोटर-233072 पुरुष-122627 महिला-110445
ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-76 साल
शिक्षा-12वीं
करियर-चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष हैं।
चंद्रमोहन बिश्नोई, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-59 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर-पूर्व सीएम भजनलाल बिश्नोई के बेटे हैं। डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। अनुराधा बाली के प्यार में चांद मोहम्मद बने थे। साल 2019 में हारे।
सीट का गणित-एक बार कांग्रेस। पिछले दो चुनाव से भाजपा जीत रही।












Click it and Unblock the Notifications