Ladwa Chunav 2024: लाडवा में BJP के CM नायब सिंह सैनी Vs कांग्रेस के मेवासिंह, किसका पलड़ा भारी?
Ladwa Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हॉट सीट लाडवा (Hot Seat Ladwa) पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। 10 बजे तक को विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की हार-जीत के रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होने लगेगी कि इस बार आपके यहां का विधायक कौन होगा?
लाडवा सीट विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Ladwa Assembly Election Result 2024)
हरियाणा चुनाव में 5 अक्टूबर 2024 को लाडवा सीट पर 74.96 प्रतिशत मतदान हुआ। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 67.90 प्रतिशत वोट डाले गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जारी सारे एग्जिट पोल का सार यह रहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 59 सीटें, भाजपा को 22 से 30 सीटें, जेजेपी को 0 से 2 सीटें, इनेलो को 2-4 सीटें व अन्य 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 (Haryana Assembly Election Result 2024)
इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव भाजपा, कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, बसपा, एएसपी चुनाव लड़ रही है। विभिन्न पार्टियों और निर्दलीय को मिलाकर कुल 1031 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला करने के लिए 2.03 करोड़ से ज्यादा मतदाता रजिस्टर्ड थे।
लाडवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा
वर्तमान विधायक मेवा सिंह, कांग्रेस (2019 में 12637 वोटों से जीत)
कुल वोटर-195916 पुरुष-101244 महिला-94672
नायब सिंह सैनी, भाजपा उम्मीदवार
उम्र-54 साल
शिक्षा- एलएलबी
करियर-संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। मार्च 2024 में पहली बार सीएम बने।
मेवा सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार
उम्र-65 साल
शिक्षा- स्नातक
करियर-कांग्रेस से एक बार विधायक रहे हैं। आढ़त व खेतीबाड़ी का काम।
सीट का गणित-सीएम नायब सिंह सैनी करनाल सीट छोड़कर लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications